Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • रामनगर विधानसभा बनी कांग्रेस की उलझन
  • देहरादून
  • नैनीताल

रामनगर विधानसभा बनी कांग्रेस की उलझन

RNS INDIA NEWS 23/01/2022
rns featured image new

देहरादून।  उत्तराखंड विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस में टिकट बंटवारे को लेकर अभी भी माथापच्ची जारी है। हालांकि, पार्टी ने 53 सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है, लेकिन 17 सीटों पर अब भी मुश्किलें बरकरार हैं। सबसे हॉट सीट रामनगर विधानसभा बनी हुई है। ऐसा इसलिए क्योंकि खबर है कि हरीश रावत खुद इस सीट से चुनाव लड़ने के मूड में हैं।  लेकिन वहीं, रामनगर सीट से कांग्रेस दावेदार रंजीत रावत पिछले 5 साल से तैयारी कर रहे हैं। हालांकि 2017 में वह भाजपा के प्रत्याशी से हार गए थे, लेकिन तभी से वह इस सीट पर चुनावी अंकगणित जुटाने में लगे हुए हैं।

 

टिकट वितरण को लेकर अल्मोड़ा जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष ने भाजपा को दिखाए बागी तेवर

 

कांग्रेस पार्टी भी चाहती है कि हरीश रावत चुनाव लड़े और ऐसी स्थिति में हरीश रावत रामनगर से चुनाव लड़ना चाहते हैं। बस इसी बात को लेकर पार्टी के अंदर गदर मचा हुआ है। खबर है कि रंजीत रावत रामनगर सीट को किसी भी हालत में नहीं छोड़ना चाहते। जबकि हरीश रावत रामनगर से चुनाव लड़कर रंजीत रावत को सल्ट विधानसभा में शिफ्ट करना चाहते हैं। दूसरी तरफ किच्छा विधानसभा सीट पर वैसे तो पार्टी ने पहली सूची में ही तिलकराज बेहड़ का नाम फाइनल कर दिया है, लेकिन इस सीट पर भी अभी कुछ संशोधन की संभावना बनी हुई है। बता दें कि हरीश रावत जब मुख्यमंत्री थे, तब रंजीत रावत उनके बेहद खास थे, लेकिन सत्ता से उतरने के बाद हरीश रावत और रंजीत रावत के बीच ऐसी अनबन हुई कि अब दोनों एक दूसरे के सबसे बड़े विरोधी माने जाते हैं। हरीश रावत के रामनगर से चुनाव लड़ने से रंजीत रावत का इस सीट से टिकट कटना तय है और उन्हें किसी दूसरी सीट पर शिफ्ट होना पड़ सकता है, लेकिन ऐसा रंजीत रावत को मंजूर नहीं है। इन्हीं तमाम विवादों को लेकर पार्टी फिलहाल चर्चा में जुटी हुई है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अल्मोड़ा: 86 नए कोरोना केस, 1010 सक्रिय मामले
Next: बारिश से जनजीवन हुआ प्रभावित

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

आईपीएस निवेदिता कुकरेती ने संभाला आईजी कुमाऊं का कार्यभार, कानून व्यवस्था को और मजबूत बनाने पर जोर

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 10 जून
  • आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज
  • सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार
  • निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे
  • शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश
  • टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.