Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • रावण ने तपस्या कर पाया शिव जी से वरदान, रामजन्म के साथ हुई कर्नाटक खोला की रामलीला प्रारम्भ
  • अल्मोड़ा

रावण ने तपस्या कर पाया शिव जी से वरदान, रामजन्म के साथ हुई कर्नाटक खोला की रामलीला प्रारम्भ

RNS INDIA NEWS 16/10/2023
rns featured image new

अल्मोड़ा। श्री कर्नाटक खोला रामलीला कमेटी में रविवार को रामधुन और सरस्वती वंदना के साथ रामलीला का शुभारंभ किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में सामाजिक कार्यकर्ता उमेश बौनी तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में मंजू राणा उपस्थित रही। रविवार प्रथम दिवस की रामलीला के मुख्य आकर्षण रावण, कुम्भकरण, विभीषण की तपस्या, देवों के देव महादेव से वरदान प्राप्त करना, नारद मुनि के कहने कर शिव के धाम कैलाश को लंका ले जाने का प्रयास करने पर शिव का क्रोधित होना, राजा दशरथ द्वारा किये गये यज्ञ के प्रताप से राम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न का जन्म, राजा जनक के हल चलाने से सीता जन्म, इनके जन्म की प्रसन्नता पर सुन्दर मंगलगीतों का गायन, देवगणों द्वारा स्तुति आदि प्रस्तुतियां दी गई। दशानन रावण के किरदार में वरिष्ठ रंगकर्मी बिट्ट् कर्नाटक, कुम्भकरण के किरदार को सन्तोष जोशी, विभीषण के किरदार को भुवनेश काण्डपाल, शिव के किरदार को एस. एस. कपकोटी, पार्वती के किरदार को नेहा जोशी, नारद के किरदार को अमर बोरा, जनक के किरदार को अशोक बनकोटी, दशरथ के किरदार को अभिषेक नेगी ने निभाया। लता नैनवाल ने कौशल्या के रूप में, कैकेई के रूप में हिमांशी अधिकारी, सुमित्रा के रूप में मेघा काण्डपाल ने खूब तालियां बटोरी। रामजन्म पर रीता पाण्डेय, पारू उप्रेती,आशा मेहता, मीना भट्ट, रेखा जोशी ने मंगलगीत गाए। देवगणों का किरदार मीनाक्षी, मेघना, वैष्णवी, भूमिका, कशिश, नब्या, रक्षिता, पायल, निशा ने निभाया। मुनियों के वेश में तनोज कर्नाटक, कमल जोशी, रावण दूत के रूप में भुवनेश काण्डपाल, अनिल जोशी तथा ब्रह्मा के रूप में सुनीता पालीवाल मंच पर नजर आए। दशानन रावण के किरदार को देखने के लिए सैकड़ों की संख्या में लोग जुटे। रावण के संवाद लाउडस्पीकरों के माध्यम से पूरे इलाकों में गूंजते रहे जिनका दर्शकों ने जमकर लुत्फ उठाया। हल्की ठंड के बाबजूद दर्शक अपनी जगह पर डटे रहे। मंच पर पड़ने वाली लाईट और प्रोजेक्टर की कलाकारी भी काफी आकर्षण का केन्द्र रही जिसका संचालन विधिवत रूप से डॉ. करन कर्नाटक ने किया। रामलीला का प्रसारण फेसबुक लाईव के माध्यम से भी किया गया। मंच व्यवस्था में मुख्य रूप से देवेन्द्र प्रसाद कर्नाटक, अखिलेश थापा, त्रिभुवन अधिकारी, रमेश जोशी, हेम पांडे, हेम जोशी, गौरव कांडपाल, भुवन चंद्र कर्नाटक, हंसा दत्त कर्नाटक, लीलाधर कांडपाल, पूरन चन्द तिवारी, एम.सी.कांडपाल, राजीव कर्नाटक, दीपांशु पांडे आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन गीतांजलि पांडे द्वारा किया गया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राज्य में इस तिथि तक होंगे छात्रसंघ चुनाव
Next: प्रदेश में संचालित आवासीय शैक्षणिक संस्थाओं के मुख्यमंत्री ने दिए सघन निरीक्षण के निर्देश

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

बीएलओ, सुपरवाइजर और बीएलए को दिया गया एसआईआर प्रशिक्षण

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

बालिका सदन के बच्चों के लिए नई उम्मीद, शिक्षा और विकास का मिला अवसर

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
WhatsApp_Image_2026-06-02_at_19.05.51-removebg-preview_11zon
  • अल्मोड़ा

परीक्षा के बीच की जा रही राजनीतिक रैली, कांग्रेस को छात्रों के भविष्य की चिंता नहीं: भाजपा जिला महामंत्री

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • गजा क्षेत्र के गैस कनेक्शन ट्रांसफर करने की लगाई गुहार
  • बीएलओ, सुपरवाइजर और बीएलए को दिया गया एसआईआर प्रशिक्षण
  • बालिका सदन के बच्चों के लिए नई उम्मीद, शिक्षा और विकास का मिला अवसर
  • तीन धारा के पास तीर्थयात्रियों का वाहन अनियंत्रित होकर पलटा, मची चीख-पुकार
  • परीक्षा के बीच की जा रही राजनीतिक रैली, कांग्रेस को छात्रों के भविष्य की चिंता नहीं: भाजपा जिला महामंत्री
  • सार्वजनिक स्थानों पर अब आसानी से उपलब्ध होंगे सैनिटरी पैड
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.