Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • रामगढ़ में डिग्री कॉलेज हेतु जमीन चयन को किया निरीक्षण
  • नैनीताल

रामगढ़ में डिग्री कॉलेज हेतु जमीन चयन को किया निरीक्षण

RNS INDIA NEWS 02/03/2021
rns featured image new

नैनीताल। रामगढ़ ब्लॉक के ग्रामीणों की दशकों से चली आ रही डिग्री कॉलेज स्थापना की मांग पूरी होने जा रही है। डिग्री कालेज के लिए भूमि चयन की प्रक्रिया शासन-प्रशासन स्तर से शुरू हो गई है। इसी सत्र से रामगढ़ में डिग्री कॉलेज की कक्षाएं भी शुरू होंगी। मंगलवार को मंडी समिति अध्यक्ष मनोज साह और संयुक्त मजिस्ट्रेट प्रतीक जैन ने रामगढ़ में डिग्री कॉलेज के लिए जमीन चयन के लिए निरीक्षण किया। साथ ही इसी सत्र से कक्षाओं के संचालन के लिए इंटर कॉलेज तल्ला रामगढ़ का भी निरीक्षण किया। रामगढ़ के जनप्रतिनिधियों और अभिभावकों के साथ बैठक कर तय हुआ कि वर्तमान में इंटर कॉलेज में छात्रसंख्या कम होने के कारण कई कक्षा कक्ष खाली हैं। नए डिग्री कॉलेज के भवन निर्माण तक डिग्री कॉलेज की कक्षाओं का संचालन इंटर कॉलेज के खाली कक्षों में किया जाय। मंडी अध्यक्ष मनोज साह ने कहा कि उत्तराखंड सरकार की मंशा है कि जल्द ही रामगढ़ में डिग्री कॉलेज की कक्षाएं सुचारू रूप से चलाई जाएं। यहां प्रधान उमागढ़ रेखा जोशी, प्रधान बोहराकोट बसंत साह, प्रधान नैकना दीपा नेगी, भाजपा मंडल अध्यक्ष कुंदन चिलवाल, उप शिक्षा अधिकारी यश्वनी रावत, प्रधानाचार्य संत कुमार दुबे, कानूनगो राकेश कुमार, पटवारी मीनाक्षी भट्ट, गोपाल ढैला, मोहन बिष्ट, देवेंद्र बिष्ट, व्यापार मंडल अध्यक्ष योगेश बिष्ट, भरत सिंह बिष्ट, भुवन लाल साह, खुशाल नेगी, यशपाल आर्या, बूथ अध्यक्ष सीबी जोशी, आनन्द सिंह मेर, जितेंद्र सिंह मेर, राजेंद्र सिंह अधिकारी सहित जनप्रतिनिधि एवं क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: लाठीचार्ज की घटना के विरोध में कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन, सरकार का पुतला फूंका
Next: बीएसएफ डोईवाला में एडवेंचर गतिविधियां शुरू

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

कैंची मेले के लिए 350 बसें लगाई गईं, दो दिन प्रभावित रहेंगी पर्वतीय रूटों की सेवाएं

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

आईपीएस निवेदिता कुकरेती ने संभाला आईजी कुमाऊं का कार्यभार, कानून व्यवस्था को और मजबूत बनाने पर जोर

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-06 at 22.36.01_11zon
  • नैनीताल

विश्व पर्यावरण दिवस पर रामगढ़ रेंज में वृक्षारोपण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

RNS INDIA NEWS 06/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • सोमेश्वर के दो बूथों पर गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन पूरा
  • बाड़ेछीना के पास खाई में गिरी बोलेरो, 11 लोग घायल
  • पर्यटन स्वरोजगार और होम स्टे योजनाओं के 42 आवेदन स्वीकृत
  • माहवारी स्वास्थ्य पर ग्रामीण महिलाओं और किशोरियों से किया संवाद
  • अगस्त में जारी होगी आउट ऑफ टर्न जॉब की विज्ञप्ति : रेखा आर्या
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.