Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राम कंडवाल होंगे बेरोजगार संघ के नए अध्यक्ष, बॉबी पंवार ने दिया इस्तीफा
  • देहरादून

राम कंडवाल होंगे बेरोजगार संघ के नए अध्यक्ष, बॉबी पंवार ने दिया इस्तीफा

RNS INDIA NEWS 12/05/2025
rns featured image new

देहरादून (आरएनएस)। उत्तराखंड बेरोजगार संघ के अध्यक्ष बॉबी पंवार ने सोमवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। उनके स्थान पर कोटद्वार निवासी राम कंडवाल संघ के नए अध्यक्ष बनाए गए हैं। राम कंडवाल अब तक संघ में उपाध्यक्ष पद पर कार्यरत थे और बॉबी पंवार के सक्रिय राजनीति में आने के बाद से ही वह संगठन की जिम्मेदारी निभा रहे थे।

राम कंडवाल को एक सुलझे हुए और शांत स्वभाव वाले युवा के रूप में जाना जाता है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2018 से अब तक बेरोजगार संघ ने कई बड़े आंदोलन और संघर्ष किए हैं, जिनके परिणामस्वरूप हजारों युवाओं को रोजगार मिला, नकल माफियाओं पर कार्रवाई हुई और परीक्षाओं में पारदर्शिता आई। उन्होंने बताया कि सरकार को नकल विरोधी कानून लागू करने के लिए मजबूर होना पड़ा, हालांकि इसके चलते उन्हें लगभग डेढ़ दर्जन मुकदमों का सामना करना पड़ा है। बावजूद इसके उन्हें संतोष है कि प्रदेश के विभिन्न विभागों में सेवाएं दे रहे हजारों युवा आज उत्तराखंड की बेहतरी के लिए कार्य कर रहे हैं।

कार्यक्रम के दौरान राम कंडवाल के साथ सुरेश सिंह, नितिन दत्त, सजेंद्र कठैत, संजय सिंह, जसपाल चौहान, नवीन चौहान समेत कई युवा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मोरी में जाग माता मन्दिर की प्राण प्रतिष्ठा सम्पन्न
Next: संतों ने किया वृंदावन के राधा रमण लाल के प्राकट्य लीला का गुणगान

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

महिला इंजीनियर की मौत मामले में जांच की मांग उठी

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा
  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
  • सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं
  • महिला इंजीनियर की मौत मामले में जांच की मांग उठी
  • डिजिटल दुनिया में गढ़वाली-कुमाउंनी की भी एंट्री, जीबीपीआईईटी ने तैयार किया एआई चैटबॉट
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.