Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • टिहरी
  • रैली निकालकर की वन्य जीवों के संरक्षण की करी अपील
  • टिहरी

रैली निकालकर की वन्य जीवों के संरक्षण की करी अपील

RNS INDIA NEWS 01/10/2022
rns featured image new

टिहरी। वन विभाग और हंस फाउंडेशन की ओर से वन्य जीवों के संरक्षण के लिए वन्य जीव सप्ताह का आयोजन किया गया। इस मौके पर स्कूली छात्र-छात्राओं ने रैली निकालकर लोगों को वन्य जीवों के प्रति जागरुक किया। शनिवार को वन विभाग टिहरी और हंस फाउंडेशन की ओर से लंबगांव के रजाखेत में 1 से 7 अक्तूबर तक चलने वाले वन्य जीव सप्ताह का शुभारंभ हुआ। सुरक्षा सप्ताह का प्राथमिक उद्देश्य विलुप्त होने के संकट और वन्यजीवों के महत्व पर ध्यान आकर्षित करना है। इसके साथ ही, इस आयोजन का उद्देश्य दुनिया की जैव विविधता के महत्व और आने वाली पीढ़ियों के लिए इसे संरक्षित करने की आवश्यकता को पहचानना है। रैली के माध्यम से छात्र-छात्राओं ने लोगों को पारिस्थितिकीय तंत्र में वन्य जीवों के महत्व के लिए संदेश देते हुए जागरुक किया। वक्ताओं ने कहा कि वनाग्नि काल मे वनों में लगने वाली आग से वन्य जीव एवं मानव जीवन पर बहुत प्रभाव पड़ रहे है तथा मानव व वन्य जीवों के बीच संघर्ष बढ़ रहा है। वन विभाग के अधिकारियों ने कहा कि सुरक्षा सप्ताह एक प्रयास है, जो वन्यजीव संसाधनों के संरक्षण के लिए लोगों में जागरूकता बढ़ाता है। यह लोगों को अपनी जीवन शैली में बदलाव करने के लिए भी प्रोत्साहित करता है जो उनके कार्बन पदचिह्न और प्रकृति पर इसके हानिकारक प्रभाव को कम करने में मदद कर सकता है। इसी क्रम में राज्य भर में 1 से 7 अक्तूबर तक मनाया जा रहा है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अंकिता हत्याकांड : सरकार का पुतला फूंक कांग्रेस ने की सीबीआई जांच की मांग
Next: नुक्कड़-नाटक की मदद से किया डेंगू को लेकर जागरूक

Related Post

rns featured image new
  • टिहरी

मैती मिलन मेले में कलाकारों की प्रस्तुति ने बांधा समां

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

मुख्य सचिव के फ्लीट वाहन ने कार को मारी टक्कर, लोगों का हंगामा, चालक को गिरफ्तार करने की मांग

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

गजा क्षेत्र के गैस कनेक्शन ट्रांसफर करने की लगाई गुहार

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद
  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.