Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्यसभा में 4 सांसदों के विदाई भाषण में भावुक हुए मोदी
  • राष्ट्रीय

राज्यसभा में 4 सांसदों के विदाई भाषण में भावुक हुए मोदी

RNS INDIA NEWS 09/02/2021
modi

गुलाम नबी आजाद की तारीफ में कही बातें

नई दिल्ली ,09 फरवरी (आरएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 4 सांसदों की विदाई पर राज्य सभा को संबोधित किया। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विपक्ष के नेता नुलाम नबी आजाद के एक फोन कॉल को याद करते हुए भावुक हुए। उन्होंने एक आतंकी घटना को याद करते हुए बोल रहे थे तभी भावुक हो गए और उनकी आंखों से आंसू आ गए। वह राज्यसभा से विदा हो रहे चार सांसदों की विदाई में भाषण दे रहे थे। बता दें कि गुलाम नबी आजाद, शमशेर सिंह, मीर मोहम्मद फैयाज और नादिर अहमद का राज्य सभा में कार्यकाल पूरा हो रहा है।
पीएम मोदी यहां राज्यसभा से कहा कि जब गुलाम नबी आजाद जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री थे तब वह खुद गुजरात के सीएम थे और दोनों में काफी निकटता थी। मोदी ने एक घटना को याद करते हुए कहा कि गुजरात के यात्रियों पर आतंकियों ने वहां हमला कर दिया था। इसमें 8 लोगों की मौत हो गई थी। तब सबसे पहले आजाद का उनको फोन आया था।
इसके बाद भावुक होते हुए पीएम ने कहा कि वह फोन सिर्फ सूचना देने का नहीं था। उसमें आजाद के आसूं भी रुक नहीं रहे थे। पीएम ने कहा कि उस समय प्रणब मुखर्जी जी रक्षा मंत्री थे। मैंने उनसे कहा कि अगर मृतक शरीरों को लाने के लिए सेना का हवाई जहाज मिल जाए तो उन्होंने कहा कि चिंता मत करिए मैं करता हूं व्यवस्था। फिर रात में फिर आजाद का फोन आया था उस वक्त वह एयरपोर्ट पर थे। पीएम ने बताया कि उस रात आजाद ने एयरपोर्ट से आजाद ने फोन किया और जैसे अपने परिवार के सदस्यों की चिंता की जाती है, वैसी चिंता आजाद कर रहे थे।
पीएम मोदी ने आखिर में कहा, ‘उन्होंने मुझे फोन किया और अपने परिवार के सदस्य की तरह चिंता की। मेरे लिए वो बड़ा भावुक पल था। एक मित्र के रूप में गुलाम नबी जी का मैं घटनाओं और अनुभव के आधार पर आदर करता हूं।’ इससे पहले पीएम मोदी ने कहा, ‘मुझे चिंता इस बात की है कि गुलाम नबी के बाद जो भी इस पद को संभालेंगे, उनको गुलाम नबी जी से मैच करने में बहुत दिक्कत पड़ेगी। क्योंकि गुलाम नबी अपने दल की चिंता करते थे, लेकिन देश और सदन की भी उतनी ही चिंता करते थे। गुलाम नबी आजाद के साथ-साथ शमशेर सिंह, मीर मोहम्मद फैयाज, नादिर अहमद राज्यसभा से रिटायर हो रहे हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सीएम ने किया स्मार्ट सिटी के अन्तर्गत 3 स्मार्ट विद्यालयों का लोकार्पण
Next: अपनी राजनीति चमकाने का काम कर रही भाजपा: रविंद्र सिंह आनंद

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अगले 48 घंटे में उत्तर प्रदेश पहुंचेगा मानसून, उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • रानीखेत और द्वाराहाट विधानसभा में एसआईआर का डिजिटाइजेशन कार्य पूरा
  • जिला कारागार का संयुक्त निरीक्षण, बंदी परिजन मुलाकात क्षेत्र का उद्घाटन
  • अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स दिवस पर अल्मोड़ा पुलिस की मैराथन, नशा मुक्त भारत का दिलाया संकल्प
  • कुलपति प्रो. बिष्ट ‘बहादुर रघुराज कुंवरि स्वयंप्रभा समुज्ज्वल मनीषा सम्मान’ से सम्मानित
  • अगले 48 घंटे में उत्तर प्रदेश पहुंचेगा मानसून, उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.