Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्यसभा में विपक्ष की नेता का दर्जा भी खो देगी कांग्रेस, 5 राज्यों में हार से बिगड़ी हालत
  • राष्ट्रीय

राज्यसभा में विपक्ष की नेता का दर्जा भी खो देगी कांग्रेस, 5 राज्यों में हार से बिगड़ी हालत

RNS INDIA NEWS 12/03/2022
rns featured image new

नई दिल्ली (आरएनएस)। पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव मिली करारी हार के बाद कांग्रेस की स्थिति और दयनीय होने वाली है। विधानसभा चुनावों में फिसड्डी साबित होने वाली कांग्रेस को अब राज्यसभा में भी तगड़ा झटका लगने वाला है। कांग्रेस के हाथ से राज्यसभा में विपक्ष की नेता का दर्जा भी जा सकता है। इस साल राज्यसभा के लिए द्विवार्षिक चुनाव होने के बाद, कांग्रेस के सदस्यों की संख्या में ऐतिहासिक गिरावट देखने को मिल सकती है। ऐसे में विपक्ष के नेता की स्थिति को बनाए रखने के लिए वह जरूरी संख्या के काफी नजदीक आ जाएगी। अगर पार्टी इस साल के अंत में गुजरात चुनावों और अगले साल कर्नाटक विधानसभा चुनावों में अच्छा प्रदर्शन करने में असमर्थ रही तो यह राज्यसभा के बाद के द्विवार्षिक चुनावों में विपक्ष की नेता का दर्जा खो देगी।
वर्तमान में कांग्रेस के पास राज्यसभा में 34 सदस्य हैं और इस साल कम से कम सात सीटें हारने के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचने की संभावना है। मानदंडों के अनुसार एक पार्टी के पास सदन की कुल सदस्यता का कम से कम 10 प्रतिशत संख्या बल होना चाहिए तभी जाकर उसे विपक्ष की नेता का दर्ज दिया जाता है।

विपक्ष के नेता का दर्जा पाने के लिए 10 प्रतिशत संख्या जरूरी
राज्यसभा के अधिकारियों ने कहा कि विपक्ष के नेता का दर्जा बनाए रखने के लिए सदन में अपने नेता के लिए एक पार्टी के पास कम से कम 25 सदस्य होने चाहिए। फिलहाल मल्लिकार्जुन खडग़े कांग्रेस के नेता होने के साथ ही सदन में विपक्ष के नेता हैं। कांग्रेस के पास लोकसभा में विपक्ष के नेता का दर्जा नहीं है क्योंकि सदन में उसकी वर्तमान संख्या सदन कुल सदस्यों के 10 प्रतिशत के आंकड़ों से कम है।

पंजाब के दो सदस्यों का खत्म हो रहा कार्यकाल
चुनाव आयोग ने हाल ही में राज्यसभा में 13 खाली पदों को भरने के लिए चुनाव की घोषणा की थी। इनमें पांच सीट पंजाब से और आठ सीट हिमाचल प्रदेश, असम, केरल, नागालौंड और त्रिपुरा के लिए हैं। पंजाब से अगले महीने रिटायर होने वाले सदस्यों में कांग्रेस के दो सदस्य शामिल हैं।

राज्यसभा में आप का बढ़ेगा कद
पंजाब विधानसभा चुनाव में शानदार प्रदर्शन करने वाली आम आदमी के राज्यसभा सीटों में बढ़ोतरी होगी। आम आदमी पार्टी पंजाब विधानसभा में अपने तीन-चौथाई बहुमत के साथ, राज्यसभा में अपनी संख्या में काफी वृद्धि करेगी औऱ राज्य की सात सीटों में से कम से कम छह सीटें जीतने की स्थिति में होगी। इस साल असम, केरल, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में भी कांग्रेस की संख्या में कमी आएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: भगवंत मान ने अरविंद केजरीवाल के पैर छुए, 16 मार्च को भगत सिंह के गांव में लेंगे सीएम पद की शपथ
Next: रोहित के 400वें अंतरराष्ट्रीय मैच में क्लीन स्वीप के लिए उतरेगा भारत

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अखबार में खाना परोसने पर होगी कार्रवाई, खाद्य कारोबारियों को चेतावनी

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

सीजेआई ने पांच नए जजों को दिलाई शपथ, सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीशों की संख्या हुई 37

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

पश्चिम बंगाल सरकार की बड़ी घोषणाएं; महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 3 हजार रुपये, पांच रुपये में मछली-चावल

RNS INDIA NEWS 27/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • चितई इंटर कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
  • स्यालीधार में खेत बचाओ अभियान के तहत किसानों को दी आधुनिक खेती की जानकारी
  • साइबर ठगी पीड़ितों को अब घर बैठे मिलेगा होल्ड पैसा, एमआरएम पोर्टल शुरू
  • राशिफल 11 जून
  • हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग
  • मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.