Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्यसभा में मल्लिकार्जुन खडगे ने पेट्रोलियम उत्पादों की कीमतों में वृद्धि का उठाया मुद्दा
  • राष्ट्रीय

राज्यसभा में मल्लिकार्जुन खडगे ने पेट्रोलियम उत्पादों की कीमतों में वृद्धि का उठाया मुद्दा

RNS INDIA NEWS 08/03/2021
rns featured image new

नयी दिल्ली, 08 मार्च (आरएनएस)। राज्यसभा के नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े ने सदन में पेट्रोल, डीजल और घरेलू रसोई गैस की कीमतों में खासी वृद्धि होने का मुद्दा उठाया और इसे ज्वलंत विषय बताते हुए इस संबंध में चर्चा कराने की मांग की। खडगे ने सदन का सामान्य कामकाज स्थगित कर पेट्रोलियम उत्पादों की कीमतों में वृद्धि के मुद्दे पर चर्चा करने के लिए नियम 267 के तहत नोटिस दिया। राज्यसभा के सभापति एम वेंकैया नायडू ने नोटिस को स्वीकार नहीं किया और कहा कि सदस्य विनियोग विधेयक पर चर्चा के दौरान अपनी बात रख सकते हैं। उन्होंने कहा कि बजट सत्र के दूसरे चरण में इस मुद्दे पर चर्चा के लिए पर्याप्त अवसर मिलेंगे। हालांकि नायडू ने नेता प्रतिपक्ष को सदन में इस मुद्दे का उल्लेख करने की अनुमति दी। खडग़े ने कहा कि यह बहुत महत्वपूर्ण मुद्दा और ज्वलंत विषय है। पूरे देश में लोग पेट्रोलियम उत्पादों की कीमतों में वृद्धि को लेकर आंदोलित हैं। वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने कहा कि पेट्रोल की कीमतें लगभग 100 रुपये प्रति लीटर तक हो गई हैं, जबकि डीजल की कीमत 80 रुपये प्रति लीटर से अधिक हो गयी है। इसी प्रकार रसेाई गैस(एलपीजी) की कीमतों में भी वृद्धि हुई है। खडगे ने कहा कि सरकार ने पेट्रोलियम उत्पादों पर उत्पाद शुल्क और अन्य कर लगा कर 21 लाख करोड़ रुपये एकत्र किए हैं जबकि कीमतों में वृद्धि के कारण किसान और आम लोग परेशान हैं। खडग़े ने इस मुद्दे पर चर्चा के लिए जोर दिया। लेकिन आसन ने इसकी अनुमति नहीं दी। उल्लेखनीय है कि नेता प्रतिपक्ष के तौर पर खडग़े ने आजउच्च सदन की बैठक में पहली बार हिस्सा लिया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: तृणमूल कांग्रेस ने हबीबपुर विधानसभा सीट से उम्मीदवार बदला
Next: वैक्सीनेशन के बाद एसएसबी जवान और दो स्वास्थ्य कर्मी मिले कोरोना पॉजिटिव

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • तहसील परिसर में शत्रु संपत्ति की ई-नीलामी को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित
  • खत्याड़ी की शत्रु संपत्तियों की 3 जुलाई को होगी ई-नीलामी
  • ग्राम विकास और उद्यमिता को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध
  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • विकास योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता : भरत सिंह चौधरी
  • 7.79 लाख की स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.