Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • राज्यपाल ने की स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों संग बैठक
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

राज्यपाल ने की स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों संग बैठक

RNS INDIA NEWS 09/03/2023
03

देहरादून।  राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने गुरुवार को राजभवन में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर विभिन्न विभागीय योजनाओं व कार्यक्रमों की जानकारी प्राप्त की। राज्यपाल ने कहा कि प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि परियोजना का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार किया जाए। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से कहा कि दूरस्थ गांव में रह रहे लोगों तक मोबाइल वैन के माध्यम से जन औषधि केन्द्रों की सस्ती दरों पर उपलब्ध दवाइयों का लाभ मुहैया करवाया जाय। राज्यपाल ने कहा कि चारधाम यात्रा सहित कांवड़ यात्रा में भी जन औषधि परियोजना का प्रचार-प्रसार करें जिससे अधिक से अधिक लोगों को इसकी जानकारी प्राप्त हो सके।
राज्यपाल ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में आशा, आंगनबाड़ियों, पूर्व सैनिकों, रेडक्रॉस के वॉलेंटियर व एनसीसी के कैडेट्स को स्वास्थ्य मित्र बनाकर उनकी स्वास्थ्य सेवाओं हेतु मदद ली जाय। राज्यपाल ने कहा कि चारधाम यात्रा में हृदय रोग विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी एक चुनौति के रूप में है इसके लिए विभाग ऐसे विशेषज्ञ डॉक्टरों हेतु विशेष प्रोत्साहन द्वारा उनकी तैनाती के प्रयास करे।
राज्यपाल ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में नवीन तकनीकी जिनमें हैली एम्बुलेंस, ड्रोन आदि के उपयोग को बढ़ावा दिया जाना जरूरी है। दूरस्थ क्षेत्रों हेतु यह तकनीकी बेहद कारगर है और इन तकनीकों से लोगों को तत्काल स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करायी जा सकती हैं। उन्होंने टीबी मुक्त भारत अभियान के अन्तर्गत निः क्षय मित्र के संम्बध में भी जानकारी प्राप्त की और कहा कि अधिक से अधिक लोगों को निः क्षय मित्र बनने के लिए प्रेरित करें।
इस बैठक के दौरान सचिव स्वास्थ्य डॉ. आर राजेश कुमार ने राज्यपाल के समक्ष विभागीय योजनाओं व कार्यक्रमों का विस्तृत प्रस्तुतीकरण दिया। इस अवसर पर महानिदेशक स्वास्थ्य डॉ. विनिता शाह, निदेशक एनएचएम डॉ. सरोज नैथानी, ड्रग कंट्रोलर  तेजवर सिंह, समन्वयक डॉ. तपन शर्मा, चिकित्सा अधिकारी डॉ. महावीर सिंह मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कर्मचारियों का कार्यकाल बढ़ाने की मांग
Next: छोटे भाई की जहर खाने से मौत, सूचना से बड़े भाई की हार्ट अटैक से मौत

Related Post

alm 01_11zon
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड

उत्तराखंड के धामों के संरक्षण एवं विकास के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध: धामी

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
alm 03_11zon
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड

शहीद लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी के परिजनों से मिले मुख्यमंत्री, जताई संवेदना

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
CM dhami image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी ‘अंतरराष्ट्रीय योग दिवस‘ की शुभकामनाएं

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष
  • नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद
  • केतन हत्याकांड के विरोध में गांधी पार्क में धरना, दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग
  • मृतक के फर्जी हस्ताक्षर से मकान-दुकानें हड़पने की कोशिश
  • आयरिश पुल के निकट मिले युवक के शव के मामले में मुकदमा दर्ज
  • उत्तराखंड के धामों के संरक्षण एवं विकास के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध: धामी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.