Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राज्यपाल ने रूद्रप्रयाग की प्रीति नेगी को स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मानित
  • देहरादून

राज्यपाल ने रूद्रप्रयाग की प्रीति नेगी को स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मानित

RNS INDIA NEWS 27/12/2022
14- (9)

देहरादून।  राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से सोमवार को रूद्रप्रयाग जिले की प्रीति नेगी ने मुलाकात की। प्रीति नेगी ने हाल ही में दक्षिण अफ्रिका की सबसे ऊंची चोटी माउंट किलिमंजारो पर साइकिल से यात्रा पूरी की है। उन्होंने इस उपलब्धि के साथ-साथ पाकिस्तान की समर खान का वर्ल्ड रिकॉर्ड भी तोड़ा। प्रीति ने महज तीन दिन में साइकिल से किलिमंजारो पर चढ़ाई की। वह इससे पूर्व भी एक कीर्तिमान बना चुकी है। अक्टूबर माह में प्रीति ने केवल चार दिन में हरिद्वार से केदारनाथ तक की साइकिल यात्रा पूरी की थी। प्रीति ने बताया  अगला लक्ष्य माउंट एवरेस्ट में चढ़ाई करने का है।
इस अवसर पर राज्यपाल ने स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित करते हुए कहा कि वह देवभूमि की अन्य बेटियों के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि प्रीति के जोश, जज्बे, बुलंद हौसले और कड़ी मेहनत पर हम सभी गौरवान्वित हैं। उन्होंने जो कीर्तिमान बनाया है, वह बेटियों के साथ-साथ युवाओं के लिए उदाहरण है। राज्यपाल ने कहा कि माउंट एवरेस्ट में फतह करने के लिए उनकी हरसंभव मदद की जायेगी। उन्होंने अन्य लोगों से भी प्रीति की मदद करने की अपील की। इस अवसर पर उनके साथ मेजर जनरल (रि.) एम.एल. असवाल, ब्रिगे (रि.) मुकुल भण्डारी भी उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मुख्य सचिव ने की सिंगल यूज प्लास्टिक के प्रयोग को रोकने और ठोस कचरा प्रबंधन की कार्ययोजना के सम्बन्ध में जिलाधिकारियों के साथ चर्चा
Next: जूनियर राष्ट्रीय बैडमिंटन में उत्तराखंड को दो पदक

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

बायोमेट्रिक हाजिरी में डॉक्टरों और कर्मचारियों की कोताही, प्राचार्य ने दे दी सख्त चेतावनी

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

टिहरी में शुरू हुआ साप्ताहिक विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

हरेला पर्व पर उद्यान विभाग बांटेगा फलदार पौधे

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 16 जुलाई
  • सफाई कर्मचारियों के आमरण अनशन को पार्षदों का समर्थन
  • नाबार्ड के 45वें स्थापना दिवस पर गौ-सदन में हुआ पौधरोपण
  • एसएसजे विश्वविद्यालय में ‘वीरांगना फेस्ट’ का आयोजन, एनसीसी कैडेट्स को मिली नई रैंक
  • हरेला पर्व के पूर्व दिवस पर बल्ढौटी वन क्षेत्र में हुआ पौधारोपण
  • काशीपुर से लापता युवती 10 दिन बाद अजमेर से सकुशल बरामद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.