Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राज्यपाल ने स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का किया शुभारंभ
  • देहरादून

राज्यपाल ने स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का किया शुभारंभ

RNS INDIA NEWS 05/11/2022
24 (13)

देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने राजभवन में भारतीय रेडक्रास सोसायटी उत्तराखण्ड के सहयोग से आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का शुभारंभ करते हुए कहा कि रक्तदान, महादान होने के साथ-साथ बहुत नेक कार्य भी है। उन्होंने कहा कि रक्तदान से किसी अनजाने व्यक्ति के प्राण बचाने के पुण्य के साथ हमें आत्मिक आनंद मिलता है। इस आनंद की तुलना किसी और सुख से नहीं की जा सकती है। एक व्यक्ति द्वारा किए गए रक्तदान से तीन व्यक्तियों को लाभ मिलता है।  उन्होंने कहा कि नियमित रक्तदान करने से हार्ट अटैक और कैंसर जैसी बीमारियों का खतरा लगभग समाप्त हो जाता है। प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति हर तीन महीने में रक्तदान कर सकता है। राज्यपाल ने राजभवन के सभी रक्तदान कर्ताओं की प्रशंसा की और कहा कि वे सभी अन्य लोगों के लिए भी प्रेरणास्त्रोत हैं।
राज्यपाल ने कहा कि रेडक्रास सोसायटी ने रक्तदान शिविर का आयोजन कर सराहनीय कार्य किया है। उन्होंने कहा कि राजभवन में किए गए रक्तदान के माध्यम से अन्य संस्थानों को भी रक्तदान के लिए प्रेरित किया जाएगा। सोसायटी की पहल से रक्तदान के प्रति जागरूकता भी तेजी से बढ़ रही है। इस अवसर पर रेडक्रास सोसायटी के महासचिव एम0एस0 अंसारी, कोषाध्यक्ष मोहन सिंह खत्री सहित दून चिकित्सालय के डॉक्टर्स व राजभवन के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: उत्तरांचल विवि के कुलपति प्रो0 धर्मबुद्धि और निदेशक, रिसर्च एंड इनोवेशन डॉ. राजेश सिंह ने की राज्यपाल से मुलाकात
Next: जमीन बेचने के नाम पर 13 लाख ठगे

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप
  • तहसील परिसर में शत्रु संपत्ति की ई-नीलामी को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित
  • खत्याड़ी की शत्रु संपत्तियों की 3 जुलाई को होगी ई-नीलामी
  • ग्राम विकास और उद्यमिता को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध
  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • विकास योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता : भरत सिंह चौधरी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.