Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • राज्यपाल ने किया राजभवन के 26 अधिकारियों एवं कर्मचारियों को उनके उत्कृष्ट कार्यों हेतु सम्मानित
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

राज्यपाल ने किया राजभवन के 26 अधिकारियों एवं कर्मचारियों को उनके उत्कृष्ट कार्यों हेतु सम्मानित

RNS INDIA NEWS 28/06/2023
rns featured image new

हाईस्कूल एवं इंटर की परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 11 मेधावी छात्र-छात्राओं को भी प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित

देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने बुधवार को राजभवन ऑडिटोरियम में आयोजित एक कार्यक्रम में राजभवन के 26 अधिकारियों एवं कर्मचारियों को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया। इसके अलावा राज्यपाल ने हाईस्कूल एवं इंटर की परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 11 मेधावी छात्र-छात्राओं को भी प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर उन्होंने सम्मानित होने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बधाई देते हुए कहा कि यह पुरस्कार आप लोगों के अपने कार्यों के प्रति ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा का परिणाम है। राज्यपाल ने कहा कि जिस लगन और कर्तव्यनिष्ठा के साथ आपके द्वारा कार्य किया गया है, उसे निरंतर जारी रखें। उन्होंने कहा कि सम्मानित होने वाले सभी अधिकारी एवं कर्मचारी अन्य के लिए एक उदाहरण हैं।
राज्यपाल ने कहा कि राजभवन पूरे प्रदेश का प्रतिनिधित्व करता है जिसमें अधिकारियों एवं कर्मचारियों की कार्यशैली बेहद महत्वपूर्ण हो जाती है। उन्होंने कहा कि हमारा सदैव यह प्रयास होना चाहिए कि राजभवन में आने वाला हर व्यक्ति यहां से संतुष्ट होकर जाए। आप सभी लोगों की समस्याओं के प्रति सजगता से कार्य करते हुए उनका ससमय निस्तारण के लिए कार्य करें। राजभवन से लोगों के मध्य एक अच्छा संदेश जाय इसमें आप सभी की बेहद महत्वपूर्ण भूमिका है।
राज्यपाल ने सम्मानित होने वाले सभी बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए सभी से इसी लगन और मेहनत के साथ परिश्रम करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि किसी भी अभिभावक के लिए, अपने बच्चों का बड़ा होना और अच्छा करना बेहद सुखद अनुभव होता है। सभी बच्चे इसी तरह अपने माता-पिता के आकाक्षांओं पर खरा उतरने का प्रयास करें। उन्होंने कहा कि बच्चे और अधिक मेहनत कर हमेशा अपने अभिभावकों का मान बढ़ाएं। हमेशा हर क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करने की कोशिश करें।
सचिव राज्यपाल रविनाथ रामन ने भी सम्मानित होने वाले सभी अधिकारियों, कर्मचारियों और छात्र-छात्राओं को बधाई एवं भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर प्रथम महिला श्रीमती गुरमीत कौर, विधि परामर्शी अमित कुमार सिरोही, अपर सचिव स्वाति एस. भदौरिया, वित्त नियंत्रक डॉ. तृप्ति श्रीवास्तव के अलावा राजभवन के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मुख्य सचिव ने की प्रदेश में बनायी जा रही विभिन्न प्रकार की पार्किंग की प्रगति की समीक्षा
Next: बैंक को 4.80 करोड़ रुपये चूना लगाने में एक को तीन साल की सजा

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

सड़क हादसे में युवक की मौत पर दोस्त पर मुकदमा

RNS INDIA NEWS 11/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

मसूरी में महिला की मौत में आरोपी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 11/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

टीईटी की अनिवार्यता पर भड़के शिक्षकों ने बीईओ दफ्तर पर किया प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 10/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 12 जुलाई
  • सड़क हादसे में युवक की मौत पर दोस्त पर मुकदमा
  • प्रवेश द्वार पर लिखे नाम पर विवाद, दोनों पक्षों ने पुलिस में दी तहरीर
  • अस्पताल की दीवार गिरी, मलबे में दबने से चिकित्सक की मौत
  • दो स्कूलों में तोड़फोड़, स्मार्ट टीवी समेत सरकारी संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, पुलिस जांच में जुटी
  • कांवड़ यात्रा की तैयारियां तेज, 25 जुलाई तक सभी व्यवस्थाएं पूरी करने के निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.