Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राज्‍यपाल ने खेल महाकुंभ-2022 का किया शुभारंभ
  • देहरादून

राज्‍यपाल ने खेल महाकुंभ-2022 का किया शुभारंभ

RNS INDIA NEWS 01/10/2022
rns featured image new

 देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने शनिवार को राजीव गांधी नवोदय विद्यालय, रायपुर से खेल महाकुंभ-2022 का शुभारंभ किया। युवा कल्याण एवं प्रान्तीय रक्षक दल विभाग द्वारा आयोजित इस खेल महाकुंभ में खेल एवं युवा कल्याण मंत्री रेखा आर्या और स्थानीय विधायक उमेश शर्मा काऊ भी उपस्थित रहे। राज्यपाल ने इस दौरान प्रतिभागी खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साह वर्धन किया। उन्होंने खिलाड़ियों को खेल मशाल सौंपकर खेल महाकुंभ का शुभांरभ करते हुए प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ियों को प्रशस्ति पत्र और मेडल भी दिए।
इस अवसर पर राज्यपाल ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए जीत का ऐसा जज्बा और जुनून रखें जो आपको बुलंदियों की ऊंचाई तक ले जाए। ऊंची सोच, ऊंचे सपने देखकर उस ओर दृढ़ निश्चय के साथ मेहनत करें। उन्होंने खिलाडियों से कहा कि अभी से राष्ट्रीय एवं ओलंपिक खेलों की तैयारी करें। राज्यपाल ने कहा कि यह बहुत सुन्दर अवसर है जब युवाओं को खेलों के माध्यम से गांव से लेकर राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर तक शुरूआत की जा रही है। उन्होंने कहा कि खेल महाकुंभ प्रदेश में बेहतर खेल वातावरण तैयार करने में उपयोगी साबित होंगे। इस तरह के खेल आयोजनों से प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को चयन कर उन्हें आगे बढ़ाने का सुनहरा अवसर मिलेगा।
राज्यपाल ने कहा कि खेल में भाग लेने वाले प्रत्येक खिलाड़ियों को यह बात ध्यान रखनी होगी कि खेलों में केवल शारीरिक बनावट और ताकत के बल पर जीत नहीं मिलती बल्कि इसके लिए निरंतर अभ्यास, एकाग्रता और बौद्धिक क्षमता का भी परिचय देना होता है। उन्होंने कहा कि जीत की भावना से खेलें और देश एवं प्रदेश का नाम रोशन करें। उन्होंने कहा कि 38वें राष्ट्रीय खेलों के आयोजन की जिम्मेदारी उत्तराखण्ड को दी गई है जिस पर हमें खरा उतरना होगा। इसके लिए युवा अभी से अपने लक्ष्य और अपने तैयारियों पर ध्यान केंद्रित करें।
राज्यपाल ने खेल महाकुंभ प्रतियोगिताओं में अधिक से अधिक युवाओं से भाग लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि खेल महाकुंभ में विभिन्न वर्गों में प्रतियोगिताओं के साथ दिव्यांग खिलाड़ियों को विशेष अवसर दिए जा रहे है। इससे कोई भी प्रतिभा अवसरों से वंचित नहीं रहेगी जो सराहनीय पहल है। उन्होंने युवाओं का आह्वान करते हुए कहा कि युवाओं से अपेक्षाएं और उम्मीदें अधिक है जिस पर उन्हें खरा उतरना होगा। इस अवसर पर उन्होंने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि निश्चित ही ऐसे आयोजनों से उत्तराखंड से हुनरमंद खिलाड़ियों को चुना जाएगा। उन्होंने कहा कि यही खिलाड़ी आगे जाकर उत्तराखण्ड का नाम राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर चमकायेंगे। उन्होंने कहा कि इस खेल महाकुंभ का मकसद उत्तराखण्ड के दूरस्थ क्षेत्रों में मौजूद प्रतिभा को निखार कर बाहर लाना है। इस अवसर पर स्थानीय विधायक उमेश शर्मा काऊ ने भी सभी खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में विशेष प्रमुख सचिव अभिनव कुमार, निदेशक युवा कल्याण जितेन्द्र कुमार सोनकर, अपर निदेशक राकेश चन्द्र डिमरी, प्रधानाचार्य राजीव गांधी नवोदय विद्यालय सुनीता भट्ट सहित विभागीय अधिकारी और खेल महाकुंभ में प्रतिभाग करने वाले युवा उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: स्वच्छता सारथी फेलोशिप हेतु अमन सेमल्टी का चयन
Next: भाजपा ने घंटाघर पर लगवाए स्थानीय उत्पादों के स्टॉल

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

बायोमेट्रिक हाजिरी में डॉक्टरों और कर्मचारियों की कोताही, प्राचार्य ने दे दी सख्त चेतावनी

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

टिहरी में शुरू हुआ साप्ताहिक विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

हरेला पर्व पर उद्यान विभाग बांटेगा फलदार पौधे

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • सफाई कर्मचारियों के आमरण अनशन को पार्षदों का समर्थन
  • नाबार्ड के 45वें स्थापना दिवस पर गौ-सदन में हुआ पौधरोपण
  • एसएसजे विश्वविद्यालय में ‘वीरांगना फेस्ट’ का आयोजन, एनसीसी कैडेट्स को मिली नई रैंक
  • हरेला पर्व के पूर्व दिवस पर बल्ढौटी वन क्षेत्र में हुआ पौधारोपण
  • ग्राम पंचायत अथरबनी के उपप्रधान बने रमेश सिंह भोज
  • मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशित, 13 अगस्त तक करें दावा और आपत्ति दर्ज
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.