Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • राज्यपाल की अध्यक्षता में हुई उत्तराखण्ड राज्य बाल कल्याण परिषद की 27वीं कार्यकारिणी की बैठक सम्पन्न
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

राज्यपाल की अध्यक्षता में हुई उत्तराखण्ड राज्य बाल कल्याण परिषद की 27वीं कार्यकारिणी की बैठक सम्पन्न

RNS INDIA NEWS 16/03/2023
rns featured image new

देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) की अध्यक्षता में गुरुवार को राजभवन में उत्तराखण्ड राज्य बाल कल्याण परिषद की 27वीं कार्यकारिणी की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में राज्यपाल ने कहा कि बाल कल्याण परिषद को राज्य मुख्यालय में ही सीमित न रखते हुए इसकी गतिविधियों को जनपदों में अधिक संचालित किये जाने के प्रयास करने होंगे। लोगों को बाल कल्याण के कार्यक्रमों और गतिविधियों की अधिकाधिक जानकारी हो, इसके लिए प्रचार-प्रसार किया जाय। उन्होंने परिषद की वेबसाईट और सोशल मीडिया अकाउंट्स बनाने के निर्देश दिये जिससे अधिक से अधिक लोग जुड़ सकें। राज्यपाल ने कहा कि बाल कल्याण परिषद को और अधिक सशक्त बनाने के लिए ज्यादा से ज्यादा आजीवन सदस्य बनाने के साथ ही संस्थाओं को सीएसआर के लिए भी प्रेरित करें।
राज्यपाल ने कहा कि बच्चों के कल्याण और उत्थान के लिए और अधिक कार्य करने की जरूरत है। प्रत्येक बच्चे का सर्वांगीण विकास हो, परिषद का यह उद्देश्य होना चाहिए। संसाधनों के अभाव में कोई भी बच्चा अच्छी शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण से वंचित न रहे। सुविधाहीन बच्चों के हितों का संरक्षण करते हुए उन्हें आगे बढ़ाने के लिए हर संभव प्रयास किये जाय। बाल श्रम, बाल तस्करी, यौन उत्पीड़न जैसी चुनौतियों के समाधान खोजने के लिए कार्य करें। उन्होंने कहा कि बालिकाओं की शिक्षा, स्वास्थ्य के साथ-साथ उनकी सुरक्षा, उनका अभिमुखीकरण पर भी विशेष ध्यान दिया जाय।
 बैठक में राज्यपाल ने वर्ष 2023-24 के लिए प्रस्तावित बजट का अनुमोदन करने के साथ ही अन्य बिंदुओं पर अपनी सहमति दी। उन्होंने परिषद के कर्मियों के मानदेय में वृद्धि हेतु भी अपनी सहमति दी। बैठक में महासचिव पुष्पा मानस ने कार्यकारिणी की 26वीं बैठक के कार्यवृत्त की पुष्टि व अनुमोदन प्राप्त किया। उन्होंने परिषद द्वारा विगत वर्ष में किये गये कार्यों और गतिविधियों का संक्षिप्त विवरण प्रस्तुत किया।
 बैठक में सचिव राज्यपाल रविनाथ रामन, वित्त नियंत्रक डॉ0 तृप्ति श्रीवास्तव, उत्तराखण्ड राज्य बाल कल्याण परिषद के वरिष्ठ उपाध्यक्ष जगदीश बाबला, उपाध्यक्ष मधु बेरी व राकेश ओबेराय, महासचिव पुष्पा मानस, कोषाध्यक्ष डॉ0 आशा श्रीवास्तव सहित परिषद के विभिन्न पदाधिकारी, सदस्य व जिला कार्यकारिणी के सदस्य भी उपस्थित थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: जी-20 सम्मेलन की तैयारी को लेकर डीएम ने ली समीक्षा बैठक
Next: सीमाओं की सुरक्षा हेतु सड़क और बुनियादी सुविधाएं जरूरी : त्रिवेंद्र रावत

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

अगस्त में जारी होगी आउट ऑफ टर्न जॉब की विज्ञप्ति : रेखा आर्या

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

दून में चोरी में यूपी के गैंगस्टर समेत दो गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

कांग्रेस का अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यकों और महिलाओं पर अत्याचारों के खिलाफ उपवास

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • दोसाद नदी संरक्षण परियोजना के कार्यों का नाबार्ड ने किया मूल्यांकन
  • सोमेश्वर के दो बूथों पर गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन पूरा
  • ताकुला ब्लॉक की समस्याओं को लेकर प्रधान संगठन ने सौंपा ज्ञापन
  • पर्यटन स्वरोजगार और होम स्टे योजनाओं के 42 आवेदन स्वीकृत
  • अल्मोड़ा में सघन चेकिंग अभियान, 147 वाहन चालकों के चालान
  • बाड़ेछीना के पास खाई में गिरी बोलेरो, 11 लोग घायल
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.