Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • राज्यपाल के समक्ष मुख्य सूचना आयुक्त ने दिया आयोग के क्रिया-कलापों व गतिविधियों का प्रस्तुतीकरण
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

राज्यपाल के समक्ष मुख्य सूचना आयुक्त ने दिया आयोग के क्रिया-कलापों व गतिविधियों का प्रस्तुतीकरण

RNS INDIA NEWS 14/03/2023
01-

देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) के समक्ष मंगलवार को राजभवन सचिवालय में मुख्य सूचना आयुक्त  अनिल चंद्र पुनेठा ने आयोग के क्रिया-कलापों व गतिविधियों का प्रस्तुतीकरण दिया। उनके द्वारा सूचना का अधिकार नियम की विस्तृत जानकारी, इसके इतिहास व उद्देश्यों को विस्तार से प्रस्तुत किया गया। उन्होंने सूचना का अधिकार अधिनियम के तहत राजकीय कार्यालयों व अधिकारियों की जिम्मेदारियां, उत्तराखण्ड में इसकी प्रगति, निपटायी गयी अपीलों एवं लम्बित अपीलों आदि की जानकारी राज्यपाल के समक्ष प्रस्तुत की। उन्होंने सूचना का अधिकार के अन्तर्गत जनपद और विभागवार की गयी अपीलों का विवरण प्रस्तुत किया।
राज्यपाल ने कहा कि सूचना का अधिकार अधिनियम का उद्देश्य लोक प्रशासन को पारदर्शी, भ्रष्टाचार मुक्त और राजकीय अधिकारियों को उत्तरदायित्वपूर्ण बनाना है। उन्होंने कहा कि आयोग में प्राप्त अपीलों की प्रकृति के आधार पर एक विश्लेषणात्मक सुझाव सरकार व शासन को सौंपे जिसके आधार पर उन विभागों और क्षेत्रों में सुधार के प्रयास किये जा सके।
उन्होंने कहा कि सूचना का अधिकार अधिनियम का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार करें जिससे लोग जागरूक हो सके। लोगों को समय से और सही सूचनाएं मिलें इसके लिए लोक सूचना अधिकारियों और प्रथम अपीलीय अधिकारियों के प्रशिक्षण समय-समय पर आयोजित कराये जाए। उन्होंने कहा कि आयोग को समय के साथ नई तकनीकी को अपनाने पर भी जोर दिया जाना चाहिए। इस अवसर पर राज्य सूचना आयुक्त  विवेक शर्मा,  विपिन चंद्र,  अर्जुन सिंह, विधि अधिकारी सर्वेश गुप्ता उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में “देश की उत्तरी सीमाओं अवस्थापना विकास” के संबंध में आयोजित समीक्षा बैठक में सीएम धामी ने किया प्रतिभाग
Next: राज्यपाल ने प्रदेशवासियों को दी फूलदेई की बधाई एवं शुभकामनाएं

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

जौनसार के कल सिंह बिष्ट बने भारत सरकार में प्रधान महानिदेशक

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम पुष्कर सिंह धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड के सभी थानों को बम से उड़ाने की धमकी, हरियाणा के युवक पर केस

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 25 जून
  • स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.