Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राज्यपाल गुरमीत सिंह ने किया गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व पर रेसकोर्स स्थित गुरुद्वारा गोविंद नगर में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग
  • देहरादून

राज्यपाल गुरमीत सिंह ने किया गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व पर रेसकोर्स स्थित गुरुद्वारा गोविंद नगर में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग

RNS INDIA NEWS 08/11/2022
rns featured image new

देहरादून।  राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने मंगलवार को गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व के अवसर पर रेसकोर्स स्थित गुरुद्वारा गोविंद नगर में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग कर मत्था टेका और प्रदेश वासियों की सुख, समृद्धि और खुशहाली के लिए कामना की।
इस अवसर पर राज्यपाल ने सभी को गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व की बधाई देते हुए कहा कि उनकी शिक्षाओं में ‘इक ओंकार सत नाम’ का मूल मंत्र गहन प्रेरणा देने वाला है। भलाई के मार्ग पर चलने के सिद्धांत, करुणा, न्याय और समानता की भावना को प्रदर्शित करने वाली उनकी शिक्षाएं सारी मानव जाति का मार्गदर्शन करने वाली हैं।
राज्यपाल ने कहा कि यह प्रकाश पर्व हमें गुरु नानक देव जी के बताए हुए मार्ग पर चलने तथा उनकी शिक्षाओं को जीवन में आचरण करने का मार्ग दिखाता है। उन्होंने कहा कि गुरु नानक देव जी के ‘नाम जपो, कीरत करो, वंड छको’ के संदेश में उनकी सभी शिक्षाओं का सार है। उनकी पवित्र शिक्षाएं हम सब के लिए प्रेरणा देने वाली हैं। उनके संदेश ‘सब कुछ तेरा’ और ‘एकम’ पूरे संसार के लिए आज भी प्रासंगिक है।
राज्यपाल ने कहा कि गुरु नानक देव जी के चरित्र की चार विशेषताओं जिनमें साधारणता, करुणा, मासूमियत और नम्रता को इस प्रकाश पर्व के अवसर पर हर एक व्यक्ति को अपने जीवन में उतारने का संकल्प लेना चाहिए।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया रुद्रपुर में बहुउद्देशीय क्रीड़ा भवन का शिलान्यास
Next: मौसम पूर्वानुमान: उत्तराखंड में 09 व 10 नवंबर को ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बारिश और बर्फबारी की आशंका

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

शिरगूल देवता के दर्शनों के लिए उमड़े श्रद्धालु

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सैलानियों से गुलजार हुआ चकराता, पर्यटन कारोबार में आई रौनक

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 22 जून
  • सड़क डामरीकरण के लिए निविदा जारी होने के बाद भी काम शुरू नहीं
  • शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी
  • हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध
  • कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष
  • नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.