Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • उत्तरकाशी
  • राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए 11 बाल वैज्ञानिकों का चयन
  • उत्तरकाशी

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए 11 बाल वैज्ञानिकों का चयन

RNS INDIA NEWS 21/12/2024
rns featured image new

उत्तरकाशी। पीएमश्री राजकीय इंटर कालेज में आयोजित जिला स्तरीय इंस्पायर अवार्ड प्रतियोगिता शनिवार को पुरस्कार वितरण के साथ संपन्न हो गई। दो दिनों तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में बाल वैज्ञानिकों ने अपने नवाचारी मॉडल प्रस्तुत किए। जिनमें 11 बॉल वैज्ञानिकों का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया। इस मौके पर सभी प्रतिभागी छात्रों को अतिथियों द्वारा पुरस्कृत किया गया। पीएमश्री राजकीय इंटर कालेज में आयोजित प्रतियोगिता का शुभारंभ 12वीं वाहिनी आईटीबी के कमाडेंट सचिन कुमार व डीईओ माध्यमिक शैलेन्द्र अमोली ने किया। इस मौके उन्होंने जिले भर के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत नवाचारी मॉडल का अवलोकन किया और उनकी जानकारी ली। जिसमें छात्र-छात्राओं ने अपने मॉडल की विस्तार से जानकारी दी। इस मौके पर कमाडेंट सचिन सिंह ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिता अन्य प्रतियोगिताओं से अनूठी है। जिसमें एक तरफ बच्चे को अपनी प्रस्तुति के लिए आर्थिक रूप से सहायता मिल रही है, वहीं दूसरी तरफ बच्चे को जापान जाने का मौका मिल रहा है। उन्होंने सभी बच्चों को और उनके मार्गदर्शक शिक्षकों को शुभकामनायें दी। डीईओ माध्यमिक शैलेन्द्र अमोली ने अपने वक्तव्य में कहा इस तरह की प्रतियोगिताओं से छात्र-छात्राओ में वैज्ञानिक सोच के साथ कार्य संपादन की प्रवृति पैदा होती है। कार्यक्रम राजेश जोशी ने बताया कि जिला स्तरीय इस प्रतियोगिता में कक्षा 6 से 10 तक के 108 बच्चों ने प्रतिभाग किया। जिसमें 11 बच्चों का चयन राज्य स्तरीय के लिए हुआ है। इस मौके पर खंड शिक्षा अधिकारी भटवाड़ी हर्षा रावत, डुंडा ओपी बधानी, प्रधानाचार्य संदीप भट्ट,सह समन्वयक संजीव डोभाल, शिक्षक रोहिणी बिजल्वाण, विजय लक्ष्मी, प्रशांत जोशी, संध्या तिवारी, अजय नौटियाल, अनिल, सैयद अली, सुमेरा प्रजापति, मनीष आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: किराएदार का सत्यापन नहीं कराने पर 05 हजार का चालान
Next: भेल की महिला अफसर को भेजे अश्लील मैसेज

Related Post

rns featured image new
  • उत्तरकाशी

हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तरकाशी

पार्किंग नहीं होने से सेब ढुलान से बढ़ रहा किसानों का खर्च

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तरकाशी

अधिकारियों के नहीं पहुंचने पर बीडीसी बैठक में हंगामा

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 23 जून
  • 25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
  • उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर
  • बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब
  • अंतरजातीय विवाह के बाद युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
  • डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.