
पिथौरागढ़(आरएनएस)। राज्य स्तरीय कायाकल्प टीम सीमांत जनपद पहुंची। इस दौरान टीम ने बीडी पांडे जिला अस्पताल की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। शनिवार को उत्तरकाशी के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. बीएस रावत के नेतृत्व में यहां पहुंची तीन सदस्यीय टीम ने अस्पताल में सफाई, जैव अपशिष्ट प्रबंधन, संक्रमण नियंत्रण, आईसीयू, ब्लड बैंक, फार्मेसी, ओपीडी, पैथोलॉजी, इमरजेंसी वार्ड, इंडोर वार्ड और ऑपरेशन कक्ष का सघन निरीक्षण किया। पीएमएस डॉ. जेएस नबियाल ने बताया कि कायाकल्प योजना के तहत अस्पताल की व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर मूल्यांकन किया जाता है। बेहतर व्यवस्थाओं के आधार पर शीर्ष पर आने वाले अस्पताल को पुरस्कार दिया जाता है। यहां कायाकल्प नोडल डॉ. नरेंद्र शर्मा, डॉ. एमसी रजवार, डॉ. डीएस धर्मशक्तू, डॉ. मृगांक शुक्ला, डॉ. पूजा शर्मा, नर्सिंग अधिकारी शिल्पा रावत, क्वॉलिटी मैनेजर चंदन पंवार आदि मौजूद रहे।


