Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • अल्मोड़ा पुलिस टीम ने दो लाख से अधिक कीमत की चरस के साथ 02 तस्कर किए गिरफ्तार
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा पुलिस टीम ने दो लाख से अधिक कीमत की चरस के साथ 02 तस्कर किए गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 16/12/2023
rns featured image new

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा जनपद पुलिस की एएनटीएफ, एसओजी टीम व थाना लमगड़ा पुलिस की संयुक्त टीम को बड़ी कामयाबी मिली है। टीम ने 02 किलो से अधिक चरस के साथ 02 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। एसएसपी रामचन्द्र राजगुरु द्वारा उक्त ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान को सफल बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधिकारियों को जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले नशा तस्करों पर सतर्क दृष्टि रखकर कड़ी कार्यवाही किये जाने हेतु सख्त निर्देश दिये गये हैं। सीओ अल्मोड़ा, ऑपरेशन विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में जनपद की एएनटीएफ, एसओजी टीम व थाना लमगड़ा पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा आपराधिक गतिविधियों व मादक पदार्थो की तस्करी, बिक्री की रोकथाम हेतु शुक्रवार को थाना लमगड़ा क्षेत्र में अभियान चलाया गया था। इस दौरान मोतियापाथर से भांगादेवली जाने वाले सड़क पर चेकिंग के दौरान 02 संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिए, जिनकी तलाशी ली गई। तलाशी लेने पर अभियुक्त भुवन चन्द्र सुयाल (35 वर्ष) पुत्र नन्द किशोर, निवासी नैकना निकट नारायण स्वामी आश्रम तल्ला रामगढ़ के कब्जे से 01 किलो 230 ग्राम व नवल पाण्डे (34 वर्ष) पुत्र मोहन चन्द्र पाण्डे, निवासी ग्राम कोकिलवाना, पो सूपी, थाना मुक्तेश्वर, जिला नैनीताल के कब्जे से 01 किलो, 150 ग्राम अवैध चरस, कुल 2 किलो 380 ग्राम चरस बरामद हुई। अभियुक्तगणों को गिरफ्तार करते हुए थाना लमगड़ा में एनडीपीएस अधिनियम के तहत एफआईआर पंजीकृत कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। पूछताछ में अभियुक्तगणों ने बताया कि वे चरस को आस-पास के गावों से इकट्ठा कर हल्द्वानी व तराई के क्षेत्रों में ले जाकर लोगों को बेचकर अधिक धन कमाना चाहते थे। अभियुक्तों द्वारा चरस खरीदने के सम्बन्ध में जांच की जा रही है। अभियुक्तगणों के आपराधिक इतिहास की जानकारी प्राप्त की जा रही है। अभियुक्त भुवन चन्द्र सुयाल परचून व स्टेशनरी की दुकान चलाता है व नवल पाण्डे खेती-बाड़ी का कार्य करता है। बरामद चरस की कीमत दो लाख, अड़तीस हजार रुपये बताई जा रही है। यहाँ पुलिस टीम में उपनिरीक्षक संजय जोशी, उपनिरीक्षक सुनील सिंह धानिक प्रभारी एसओजी, उपनिरीक्षक सौरभ कुमार भारती प्रभारी एएनटीएफ, उपनिरीक्षक विजय सिंह नेगी एसओजी अल्मोड़ा, हैड कांस्टेबल जितेन्द्र मेहता आदि शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राशिफल 16 दिसंबर
Next: राज्य स्तरीय कायाकल्प टीम ने बीडी पांडे जिला अस्पताल का किया निरीक्षण

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

खेत बचाओ अभियान के तहत किसानों को दी उन्नत खेती की जानकारी

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-10 at 17.49.21
  • अल्मोड़ा

खाद्य सुरक्षा मानकों पर होटल और रेस्टोरेंट संचालकों को दिया प्रशिक्षण

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 11 जून
  • हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग
  • मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना
  • ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध
  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
  • रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.