Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • राज्य सरकार की नीतियों के विरोध में कांग्रेस ने दिया धरना
  • अल्मोड़ा

राज्य सरकार की नीतियों के विरोध में कांग्रेस ने दिया धरना

RNS INDIA NEWS 06/10/2020
IMG-20201006-WA0032

अल्मोड़ा।राज्य सरकार की नीतियों के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नगर के चौघानपाटा गांधी पार्क में धरना दिया। सरकार की नीतियों को लोगों के लिए गलत ठहराते हुए विरोध जताया। बिजली और पानी के बिलों की प्रतियां भी जलाई। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने कहा कि उत्तराखंड के लोगों के पुश्तैनी वनाधिकार और हकहकूक बहाल किये जाय। केंद्र सरकार की सेवाओं में राज्य के लोगों को आरक्षण दिया जाए। परिवार के एक सदस्य को पक्की सरकारी नौकरी देने, प्रतिमाह एक गैस सिलेंडर, बिजली और पानी निशुल्क देने,जड़ी-बूटियों पर स्थानीय समुदाय को अधिकार देने, उत्तराखंडवासियों को शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाएं निशुल्क देने, एक यूनिट आवास बनाने के लिए लकड़ी, बजरी व पत्थर निशुल्क देने, जंगली जानवरों ने जनहानि पर 25 लाख की क्षतिपूर्ति और परिवार के एक सदस्य को पक्की सरकारी नौकरी देने की मांग की। उन्होंने जंगली जानवरों द्वारा फसल के नुकसान पर प्रतिनाली पांच हजार क्षतिपूर्ति देने,राज्य में चकबंदी करने की मांग की। इस दौरान कांग्रेसियों ने भाजपा सरकार का पुतला दहन कर पानी एवं बिजली के बिलों की प्रतियां भी जलाई। इस मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष पीतांबर पांडे, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय,जागेश्वर विधायक गोविंद सिंह कुंजवाल, पूर्व विधायक मनोज तिवारी,पूर्व विधायक मदन बिष्ट, कांग्रेस नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतैला, नगर पालिकाध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी, महिला जिलाध्यक्ष लता तिवारी, राजेन्द्र बाराकोटी, पूर्व राज्यमंत्री पुष्कर दुर्गापाल, ब्लाक अध्यक्ष दीवान सतवाल, प्रीति बिष्ट, जितेन्द्र तिलारा आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मनोनीत सभासदों को दिलाई शपथ
Next: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने 12 से 14 अक्टूबर 2020 के मध्य निर्धारित परीक्षा हेतु जारी किए प्रवेश पत्र

Related Post

default featured image
  • अल्मोड़ा

बाड़ेछीना के पास सड़क हादसा, स्कूटी सवार युवक की मौके पर मौत

RNS INDIA NEWS 31/01/2026 0
default featured image
  • अल्मोड़ा

मुख्य शिक्षा अधिकारी हरक राम कोहली ने कार्यभार किया ग्रहण

RNS INDIA NEWS 31/01/2026 0
default featured image
  • अल्मोड़ा

तीन दिवसीय क्षमता अभिवृद्धि प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न

RNS INDIA NEWS 31/01/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 01 फरवरी
  • बाड़ेछीना के पास सड़क हादसा, स्कूटी सवार युवक की मौके पर मौत
  • ज्योतिर्मठ में ध्वस्त होंगे भू धंसाव के समय जर्जर हुए 55 भवन, टेक्निकल टीम ने किया सर्वे
  • यूजीसी नियमों के विरोध में राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन
  • मार्शल आर्ट में उत्तराखंड का भविष्य उज्जवल : रेखा आर्या
  • कार रेंटल सेंटर पर छापा, निजी वाहनों की चाबियां जब्त

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.