Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • राज्य में जल्द होगा क्रोकोडाइल सफारी बनाये जाने का काम शुरू
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

राज्य में जल्द होगा क्रोकोडाइल सफारी बनाये जाने का काम शुरू

RNS INDIA NEWS 09/01/2021
rns featured image new

देहरादून। वन विभाग खटीमा की सुरई रेंज के खकरा नाले में बहुत जल्द ही 2 किलोमीटर छेत्र में क्रोकोडाइल सफारी बनाये जाने का काम शुरू होने जा रहा है। क्रोकोडाइल सफारी के फर्स्ट फेज में वन विभाग काफी तेजी से काम कर रहा है । पर्यटन को बढ़ावा देनेके उद्देश्य से क्षेत्रीय विधायक पुष्कर सिंह धामी और वन विभाग के डीएफओ ने चर्चा की। सुरई रेंज वनों और वन्य जीवों से भरा है। इसे पर्यटन हब बनाये जाने के लिए विधायक धामी और वन विभाग गंभीर है। डीएफओ पूर्वी वन प्रभाग संदीप कुमार का यह ड्रीम प्रोजेक्ट जल्द ही धरातल पर उतरने वाला है।
इसी को लेकर आज डीएफओ संदीप कुमार ने सुरई रेंज के खकरा का निरीक्षण किया। इस जगह लगभग डेढ़ सौ से अधिक मगरमच्छ रहते हैं इनके प्राकृतिक वास को लेकर और इसे टूरिज्म बनाने के लिए गंभीरता से काम चल रहा है डीएफओ ने बताया कि खकरा नाले के दोनों तरफ पर्यटकों की सुरक्षा के लिए फेंसिंग की जाएगी। दो किलोमीटर के क्षेत्र में विकसित होने वाले क्रोकोडाइल सफारी क्षेत्र में पर्यटकों के लिए खकरा के किनारे से इलेक्ट्रिक कार भी दौड़ेगी जो पर्यटकों को एक जगह से दूसरी जगह तक इन क्रोकोडाइल को दिखाते हुए जाएगी ।
इससे पर्यटकों को जंगल मे क्रोकोडाइल सफारी में घूमने का अवसर मिलेगा वहीं राजस्व की भी प्राप्ति होगी । विभाग पर्यटकों को क्रोकोडाइल के बारे में भी जानकारी देगा। क्रोकोडाइल सफारी क्षेत्र में जाड़ों में धूप खिलने पर सुबह से ही सैकड़ों मगरमच्छ इस खकरा नाले के किनारे आकर बैठ जाते हैं जिसे साफ तौर पर देखा जा सकता है। पर्यटकों की सुरक्षा को लेकर ठोस कार्य योजना बनाई जा रही है। पर्यावरण को नुकसान न हो उसके लिए पर्यटकों के लिए इलेक्ट्रिक कार दौड़ेंगी। निरीक्षण के दौरान खटीमा रेंजर आर एस मनराल,सुरई रेंजर सुधीर कुमार,वन दरोगा संतोष भंडारी,वन दरोगा अजमत,भैरव सिंह बिष्ट मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: टमाटर की धोखाधड़ी करने का मुकदमा
Next: शाही स्नान के लिए विशेष एसओपी जारी होगी

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

बायोमेट्रिक हाजिरी में डॉक्टरों और कर्मचारियों की कोताही, प्राचार्य ने दे दी सख्त चेतावनी

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

टिहरी में शुरू हुआ साप्ताहिक विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

हरेला पर्व पर उद्यान विभाग बांटेगा फलदार पौधे

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • बायोमेट्रिक हाजिरी में डॉक्टरों और कर्मचारियों की कोताही, प्राचार्य ने दे दी सख्त चेतावनी
  • टिहरी में शुरू हुआ साप्ताहिक विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर
  • हरेला पर्व पर उद्यान विभाग बांटेगा फलदार पौधे
  • एनएमसी मान्यता के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज की तैयारी तेज
  • एसएसजे विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय पौधारोपण अभियान शुरू
  • पथरी में हत्या के गवाह के पिता को पिस्टल दिखाकर धमकाया, मुकदमा दर्ज
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.