Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राज्य में बेहतर औद्योगिक निवेश का माहौल तैयार किया जाए: सीएस
  • देहरादून

राज्य में बेहतर औद्योगिक निवेश का माहौल तैयार किया जाए: सीएस

RNS INDIA NEWS 16/12/2020
rns featured image new

देहरादून। मुख्य सचिव ओमप्रकाश ने उत्तराखंड उद्यम एकल खिडक़ी सुगमता और अनुज्ञापन अधिनियम-2012 के तहत राज्य प्राधिकृत समिति की बैठक ली। इस दौरान 100.89 करोड़ रुपये के चार निवेश प्रस्तावों को सैद्धांतिक सहमति दी गई। बैठक में मुख्य सचिव ने ये भी निर्देश दिए कि राज्य में बेहतर औद्योगिक निवेश का माहौल तैयार किया जाए। मुख्य सचिव ओमप्रकाश की अध्यक्षता में सचिवालय सभागार में इस बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान समिति ने कुल 100.89 करोड़ रुपये के चार निवेश प्रस्तावों को मंजूरी दी। इन निवेश प्रस्तावों सेलाकुई(देहरादून) में फॉर्मास्यूटिकल और बॉटनिकल प्रोडक्ट निर्माण से सबंधित एचएफए फॉर्मयुलेशन प्राइवेट लिमिटेड(25 करोड़ रुपये), काठगोदाम(नैनीताल) में शारदा हॉस्पिटेलिटी एलएलपी(17.44 करोड़), खैराड़ पट्टी लालूर (टिहरी गढ़वाल) में किमाया हिमालय बेवरेज एलएलपी(46 करोड़ रुपये) के और सौर विद्युत उत्पादन से जुड़ी रायसन एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड सतपुली (पौड़ी)(12.45 करोड़ रुपये) शामिल हैं। बैठक में मुख्य सचिव ने पार्टिकल और फाइबर बोर्ड बनाने वाली कंपनी ऊषा एल्युमीनियम प्रा. लि. द्वारा काशीपुर (ऊधमसिंहनगर) में प्रस्तावित निवेश प्लांट को लेकर निर्देश दिए कि अगर इन निवेश प्रस्तावों के लिए सडक़ की वांछित चौड़ाई के अनुरूप भूमि उपलब्ध हो जाती है तो इसको सैद्धांतिक सहमति पर विचार किया जा सकता है। साथ ही उन्होंने इस निवेश प्रस्ताव को अगली बैठक में भूमि के प्रविधान को पूरा करवाते हुए चर्चा के लिए रखने के निर्देश दिए। इस दौरान मुख्य सचिव ने उद्योग विभाग और अन्य सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि राज्य में बेहतर औद्योगिक निवेश का माहौल तैयार करने और राज्य की प्रकृति के अनुकुल निवेशकों को आकर्षित करने के लिए लगातार गंभीरता से कार्य किए जाएं। उन्होंने विभिन्न विभागों को उनके स्तर से की जाने वाली विभिन्न औपचारिकताओं और प्रक्रिया को समय से पूरा करते हुए तेजी से कार्य संपादित करने के निर्देश भी दिए। बैठक में सचिव उद्योग सचिन कुर्वे, प्रभारी सचिव राजस्व सुशील कुमार, अपर सचिव नीरज खैरवाल, नेहा वर्मा, विनोद कुमार सुमन, निदेशक उद्योग सुधीर नौटियाल सहित संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: समाज कल्याण विभाग ने बढ़ायी छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तिथि
Next: परिवहन विभाग के प्रवर्तन संवर्ग की सेवा नियमावली पर जल्द लगेगी मुहर

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

शनिवार को इस्कॉन दून में निकालेगा श्री जगन्नाथ रथ यात्रा

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

लापता युवक का क्षत-विक्षत शव किमाड़ी की खाई में मिला

RNS INDIA NEWS 15/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

घरेलू हिंसा मामले में पति को पत्नी को आवास, 2 लाख और स्त्रीधन लौटाने का आदेश

RNS INDIA NEWS 15/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • शनिवार को इस्कॉन दून में निकालेगा श्री जगन्नाथ रथ यात्रा
  • राशिफल 16 जुलाई
  • तमंचे के बल पर महिला से दुष्कर्म व लूट, चार आरोपी गिरफ्तार
  • सफाई कर्मचारियों के आमरण अनशन को पार्षदों का समर्थन
  • हरिद्वार में युवती से छेड़छाड़ में हरियाणा के पर्यटक को भीड़ ने पीटा, वीडियो हुआ वायरल
  • नाबार्ड के 45वें स्थापना दिवस पर गौ-सदन में हुआ पौधरोपण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.