Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • राज्य के सभी पर्वतीय शहरों की धारण क्षमता की जांच प्रक्रिया शुरू
  • अल्मोड़ा
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • चमोली
  • चम्पावत
  • टिहरी
  • देहरादून
  • नैनीताल
  • पिथौरागढ़
  • पौड़ी
  • बागेश्वर
  • रुद्रप्रयाग
  • हरिद्वार

राज्य के सभी पर्वतीय शहरों की धारण क्षमता की जांच प्रक्रिया शुरू

RNS INDIA NEWS 18/08/2023
rns featured image new

देहरादून। राज्य के पर्वतीय शहरों की मजबूती, धारण क्षमता (कैरिंग कैपिसिटी) की जांच की प्रक्रिया शुरू हो गई। भूस्खलन न्यूनीकरण एवं प्रबंधन केंद्र-यूएलएमएमसी विशेषज्ञ सर्वे एजेंसियों की मदद से शहरों की भूमि और पहाड़ों की संरचनाओं का सर्वेक्षण शुरू करने जा रहा है।
आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास सचिव डॉ. रंजीत कुमार सिन्हा के अनुसार यूएलएमएमसी ने एजेंसियों के चयन के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। प्रथम चरण में राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों के करीब 15 शहरों का भूगर्भीय सर्वेक्षण किया जाएगा।
शुक्रवार को सचिवालय में मीडिया कर्मियों से अनौपचारिक बातचीत में डॉ. सिन्हा ने कहा कि एजेंसियों के चयन के बाद जल्द से जल्द सर्वे आरंभ कर दिया जाएगा। मालूम हो कि जोशीमठ में भूधंसाव के बाद सरकार ने सभी पर्वतीय शहरों की कैरिंग कैपिसिटी की जांच करने का निर्णय किया है। सीएम पुष्कर धामी ने आपदा प्रबंधन विभाग को इसके निर्देश दिए थे।

पहाड़ों में निर्माण-नियोजन की सिफारिश भी करेगा सर्वे
शहरों की सर्वेक्षण रिपोर्ट में जहां जमीन और पहाड़ की भूगर्भीय संरचना का सर्वे होगा। वहीं उसकी कैरिंग कैपिसिटी के आधार पर वहां निर्माण और नियोजन के लिए सरकार को स्पष्ट सुझाव भी दिए जाएंगे। आपदा प्रबंधन सचिव के अनुसार पहाड़ और मैदान की परिस्तियां भिन्न भिन्न होती हैं। इसलिए निर्माण के जो मानक मैदान में लागू हैं, वो पहाड़ों में नहीं हो सकते। सर्वेक्षण के आधार पर क्षेत्रवार निर्माण के मानकों पर भी सुझाव दिए जाएंगे।

ये हैं प्रस्तावित शहर
1.गढ़वाल मंडल: गोपेश्वर, कर्णप्रयाग, टिहरी, उत्तरकाशी, पौड़ी,लैंसडौन, मसूरी
2.कुमाऊं मंडल: नैनीताल, पिथौरागढ़, अल्मोड़ा, भवाली, रानीखेत, कपकोट, धारचूला, चंपावत

शहरों पर लगातार बढ़ रहा है दबाव
राज्य के शहरों पर लगातार दबाव बढ़ रहा है। हालिया कुछ वर्षों में पर्वतीय शहरों का काफी विस्तार हुआ है और यह क्रम लगातार जारी है। भूगोलविद प्रो. बीआर पंत बताते है हर क्षेत्र की अपनी एक विशिष्ट भौगोलिक संरचना होती है। निर्माण को अधिकतम झेलने की एक क्षमता होती है। यदि समय रहते पर्वतीय क्षेत्रों में अनियोजित विस्तार पर रोक न लगी तो काफी घातक परिणाम देखने पड़ सकते हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बार अध्यक्ष की गिरफ्तारी के मामले में जांच की मांग
Next: लूट के छह आरोपियों को पांच-पांच साल की सजा

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

युवती को ब्लैकमेल कर धमकी देने के आरोपी पर केस

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जनता के विश्वास की जीत है नरेंद्रनगर का जनादेश, 50 सीटों के साथ लौटेगी भाजपा: सुबोध उनियाल

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 12 जून
  • नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप
  • युवती को ब्लैकमेल कर धमकी देने के आरोपी पर केस
  • जनता के विश्वास की जीत है नरेंद्रनगर का जनादेश, 50 सीटों के साथ लौटेगी भाजपा: सुबोध उनियाल
  • हिंदुत्व की रक्षा के लिए तीन बच्चे पैदा करें: तोगड़िया
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा, निष्पक्ष संचालन के दिए निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.