Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राज्य कर कर्मियों का कार्यबहिष्कार शुरू, दो घंटे ठप रहे कार्यालय
  • देहरादून

राज्य कर कर्मियों का कार्यबहिष्कार शुरू, दो घंटे ठप रहे कार्यालय

RNS INDIA NEWS 01/07/2024
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)।  राज्य कर अधिकारी संवर्ग के 243 पद समाप्त करने के विरोध में राज्य कर कर्मचारियों ने आंदोलन शुरू कर दिया। सोमवार को प्रदेश भर के अधिकांश कार्यालयों में कर्मचारियों ने सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक कार्यबहिष्कार किया। कर्मियों ने यह आंदोलन पद पुनर्जीवित होते तक जारी रखने का ऐलान किया है। रिंग रोड स्थित कर मुख्यालय में कर्मचारियों ने सरकार और विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। सभी कर्मचारी सुबह 10 बजे ही कामकाज छोड़कर अपने कार्यालयों से बाहर निकल आए। इस मौके पर राज्य कर कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के अध्यक्ष जगमोहन सिंह नेगी न कहा कि सरकार ने 28 जून को विभागीय अधिकारियों के संरचनात्मक ढांचे का पुनर्गठन किया गया है। इसमें राज्य कर अधिकारी संवर्ग के पदों का कोई उल्लेख नहीं किया गया है। न ही इस पर स्थिति स्पष्ट की जा रही है।  मोर्चा के महासचिव अरविन्द जोशी, मिनिस्ट्रीयल संघ के संरक्षक भरत सिंह राणा, सलाहकार मनमोहन सिंह नेगी ने कहा कि इससे पहले भी दो बार शासन ने अधिकारियों का ढांचा पुनर्गठित करते हुए अधिकारियों के पदों में बढ़ोत्तरी की है। लेकिन कर्मचारियों के ढांचे में एक बार भी कोई वृद्धि नहीं की गई। एक बार फिर अफसरों की संख्या बढ़ा दी गई है। यह एकपक्षीय कार्यवाही है। इसे कर्मचारियों ने पूरी तरह से अस्वीकार कर दिया है। यदि सरकार ने जल्द इस विषय पर कार्यवाही न की तो आंदोलन को तेज किया जाएगा। कार्यबहिष्कार के दौरान कैलाश सिंह बिष्ट, सुनील कुमार, विपिन डंगवाल, राजेन्द्र जोशी, नैन सिंह पंवार, रूबी ममगांई, श्रद्धा, बृजेश सिंह, दीपक शर्मा, अनुज जैन, आशीष जमलोकी, राजेन्द्र बिष्ट, जसवन्त खोलिया आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: उत्तराखंड में ज्वालापुर थाने में नए कानूनों के तहत दर्ज हुई पहली एफआईआर
Next: नए कानून न्याय की अवधारणा को करेंगे मजबूत : मुख्यमंत्री

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 11 जून
  • हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग
  • मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना
  • ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध
  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
  • रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.