Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राज्य गठन के बाद बने फर्जी स्थाई निवास प्रमाण पत्रों की जांच करे सरकार
  • देहरादून

राज्य गठन के बाद बने फर्जी स्थाई निवास प्रमाण पत्रों की जांच करे सरकार

RNS INDIA NEWS 14/01/2026
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)।  उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी मंच ने बुधवार को शहीद स्मारक में हुई बैठक में राज्य मॆं बढ़ते स्थाई निवास प्रमाण पत्र में फर्जीवाड़े का मुद्दा उठाया और राज्य सरकार से फर्जीवाड़े में लिप्त कर्मचारियों की गोपनीय जांच कर उन्हें नौकरी से बर्खास्त करने की मांग की। प्रदेश अध्यक्ष जगमोहन सिंह नेगी, हरी सिंह मेहर ने कहा कि उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी मंच पिछले बीस सालों से लगातार सरकार से राजस्व विभाग के रिकार्ड में फर्जीवाड़ा कर स्थाई निवास प्रमाण पत्र हासिल करने वालों के मामलों को उठाता रहा है। ऐसे लोग राज्य में नौकरी करते पाए गए हैं। कई फर्जी राशनकार्ड इस आधार पर भी बन गए हैं। इससे प्रदेशवासियों के रोजगार व अधिकारों का हनन हो रहा है। प्रदेश प्रवक्ता प्रदीप कुकरेती, सत्या पोखरियाल, गणेश डंगवाल ने बताया कि 24 जनवरी को इस विषय पर मंच जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित करेगा। ज्ञापन में राज्य बनने के बाद विशेषकर तराई के जिलों में वर्ष वार स्थाई निवास प्रमाण पत्रों की गहन जांच की मांग की जाएगी। बैठक का संचालन पूरण सिंह लिंगवाल, अध्यक्षता पुष्पलता सिलमाणा ने की। बैठक में सलाहकार अधिवक्ता पृथ्वी सिंह नेगी, अरुणा थपलियाल, रामेश्वरी नेगी, यशोदा रावत, पुष्पा रावत, दुर्गा ध्यानी, रेखा पंत, सुरेश नेगी, सुशील विरमानी, चन्द्रकिरण राणा, विक्रम राणा, विनोद असवाल, देवेश्वर काला, गौरव खंडूड़ी, सतेन्द्र नौगांई, मनोज नौटियाल, विरेन्द्र सिंह रावत, प्रभात डंडरियाल, मोहन खत्री, उमेश चन्द रमोला, दुर्गा बहादुर क्षेत्री, नरेन्द्र नौटियाल मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: भारतीय गोरखाओं के खिलाफ की जा रही आपत्तिजनक टिप्पणी से आक्रोश
Next: राशिफल 15 जनवरी

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

बायोमेट्रिक हाजिरी में डॉक्टरों और कर्मचारियों की कोताही, प्राचार्य ने दे दी सख्त चेतावनी

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

टिहरी में शुरू हुआ साप्ताहिक विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

हरेला पर्व पर उद्यान विभाग बांटेगा फलदार पौधे

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 16 जुलाई
  • सफाई कर्मचारियों के आमरण अनशन को पार्षदों का समर्थन
  • नाबार्ड के 45वें स्थापना दिवस पर गौ-सदन में हुआ पौधरोपण
  • एसएसजे विश्वविद्यालय में ‘वीरांगना फेस्ट’ का आयोजन, एनसीसी कैडेट्स को मिली नई रैंक
  • हरेला पर्व के पूर्व दिवस पर बल्ढौटी वन क्षेत्र में हुआ पौधारोपण
  • काशीपुर से लापता युवती 10 दिन बाद अजमेर से सकुशल बरामद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.