Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • राज्य और जिला सहकारी बैंकों की बदलेगी तस्वीर
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

राज्य और जिला सहकारी बैंकों की बदलेगी तस्वीर

RNS INDIA NEWS 03/05/2022
default featured image

देहरादून। उत्तराखंड में आने वाले दिनों में राज्य और जिला सहकारी बैंकों की तस्वीर बदलेगी। वे न केवल राष्ट्रीयकृत और निजी बैंकों से प्रतिस्पर्धा करेंगे, बल्कि ग्राहकों को बेहतर सुविधाएं भी उपलब्ध करा सकेंगे।
सरकार ने इस सबके मद्देनजर सहकारी बैंकों को सशक्त बनाने और उनके माध्यम से विशेष बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध कराने के प्रयास शुरू कर दिए हैं। इसके लिए सौ दिन का लक्ष्य रखा गया है। राज्य के सुदूरवर्ती क्षेत्रों तक के निवासियों को बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध कराने में जिला सहकारी बैंक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। 10 जिला सहकारी बैंक प्रदेशभर में 289 शाखाओं के माध्यम से सेवाएं दे रहे हैं, जबकि राज्य सहकारी बैंक अपनी 15 शाखाओं के माध्यम से। इसके अलावा राज्य में न्याय पंचायत स्तर पर बहुद्देश्यीय प्राथमिक कृषि ऋण सहकारी समितियों (एमपैक्स) के माध्यम से भी सहकारी बैंक ग्रामीणों को बैंकिंग सुविधा दे रहे हैं। इस सबके बावजूद बदली परिस्थितियों में जिला सहकारी बैंकों के आधुनिकीकरण की दिशा में कदम बढ़ाने की रफ्तार बेहद धीमी है।

जिला और राज्य सहकारी बैंकों की शाखाओं में आज के दौर में इंटरनेट बैंकिंग की सुविधा उपलब्ध नहीं है। इसके अलावा आरटीजीएस की सुविधा के लिए जिला सहकारी बैंकों को आइसीआइसीआइ बैंक का सहारा लेना पड़ रहा है। जिला सहकारी बैंकों का अपना आरटीजीएस नहीं है। साफ है कि वर्तमान परिस्थितियों के अनुसार सुविधाएं न होने के कारण लोग अब दूसरे बैंकों की तरफ भी उन्मुख होने लगे हैं। इस सबको देखते हुए सरकार ने जिला व राज्य सहकारी बैंकों के आधुनिकीकरण पर ध्यान केंद्रित किया है। इसी कड़ी में प्रथम चरण में सौ दिन की कार्ययोजना बनाई गई है। सचिव सहकारिता डा बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने समाचार एजेंसी आरएनएस को बताया कि इस अवधि में विशेष बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए कदम उठाए जाएंगे। इसी कड़ी में जिला सहकारी बैंकों में इंटरनेट कनेक्टिविटी की समस्या दूर कर ग्राहकों को आरटीजीएस, मोबाइल व इंटरनेट बैंकिंग की सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। ग्राहकों को यह सुविधाएं मुहैया कराने के साथ ही जिला सहकारी बैंकों से एक लाख नए ग्राहक इस अवधि में जोड़ने का निश्चय भी किया गया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: परिवहन विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने मोर्चा संभाला
Next: अनियंत्रित ट्रक कार और जीप पर पलटा

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 23 जून
  • 25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
  • उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर
  • बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब
  • अंतरजातीय विवाह के बाद युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
  • डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.