Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राज्य आंदोलनकारियों को दोहरी पेंशन में छूट की मांग हेतु किया तहसील का घेराव
  • देहरादून

राज्य आंदोलनकारियों को दोहरी पेंशन में छूट की मांग हेतु किया तहसील का घेराव

RNS INDIA NEWS 08/02/2023
rns featured image new

विकासनगर। अन्य स्रोतों से पेंशन प्राप्त कर रहे राज्य आंदोलनकारियों को दोहरी पेंशन का लाभ दिलाने के लिए जन संघर्ष मोर्चा कार्यकर्ताओं ने बुधवार को तहसील मुख्यालय का घेराव किया। मोर्चा कार्यकर्ताओं ने कहा कि पेंशन आर्थिक सहायता नहीं, बल्कि आंदोलनकारियों के सम्मान का प्रतीक है। जन संघर्ष मोर्चा अध्यक्ष रघुनाथ नेगी ने कहा कि हाल ही में जिला प्रशासन ने दोहरी पेंशन ले रहे राज्य आंदोलनकारियों को सिर्फ एक ही पेंशन दिए जाने का फरमान जारी किया है। इस फरमान के तहत अन्य स्रोतों से मिलने वाली पेंशन और आंदोलनकारी पेंशन में से सिर्फ एक ही पेंशन का विकल्प चुने जाने के लिए नोटिस जारी किए गए हैं। उन्होंने कहा कि जिन आंदोलनकारियों को नोटिस जारी किए गए हैं, उनमें से अधिकांश पारिवारिक पेंशन लेने वाली श्रेणी के आंदोलनकारी हैं। उन्होंने कहा कि हैरानी की बात है कि विधायिका से जुड़े लोग एक साथ कई पेंशन ले रहे हैं। विधायिका से जुड़े लोगों पर दोहरी पेंशन का नियम लागू नहीं होता है, लेकिन जिन आंदोलनकारियों ने राज्य गठन के लिए पुलिस की बर्बरता सही, उनको उनके अधिकारों से वंचित रखना बहुत ही दुखद है। इस दोहरे मापदंड से आंदोलनकारियों में घोर निराशा है। उन्होंने कहा कि आंदोलनकारियों को मिलने वाली पेंशन कोई आर्थिक सहायता नहीं है, बल्कि यह एक सम्मान स्वरूप मिलने वाली धनराशि है, जिसका लाभ प्रत्येक आंदोलनकारी को मिलना चाहिए। घेराव करने वालों में मोर्चा महासचिव एवं राज्य आंदोलनकारी आकाश पंवार, दिलबाग सिंह, विजय राम शर्मा, हाजी फरहाद आलम, सलीम मुजीबुर्रहमान, प्रवीण शर्मा पिन्नी, केसी चंदेल, सतीश गुप्ता, रूपचंद, गयूर, जगदीश रावत, महेंद्र सिंघल, नरेंद्र तोमर, रियासत अली, सुरजीत सिंह, अशोक डंडरियाल, दिनेश राणा, शहजाद, बीएम डबराल, चौधरी मामराज, गजपाल रावत, किशन पासवान, राजू चौधरी, प्रमोद शर्मा, नीरज ठाकुर, मुकेश पसबोला, मदन सिंह, अनिल शर्मा, संजय पटेल, शमशाद ,जयपाल सिंह, अंकुर चौरसिया, गफूर, चौधरी फूल सिंह, सोनू गुप्ता आदि शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बच्चों के बीच स्कूली दिनों को याद कर भावुक हुए सीएम धामी
Next: आम इंसान विकास पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के खिलाफ अपहरण के प्रयास का मुकदमा दर्ज

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

वकील की घर में घुसकर गोली मारकर हत्या, घटना से इलाके में दहशत

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भगवान भोलेनाथ एवं महाबली हनुमान जी की प्रतिमाओं का किया अनावरण

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-14 at 20.56.27_11zon
  • देहरादून

बैरागीवाला हत्याकांड: आगजनी, पथराव के बाद गांव में भारी तनाव, चार आरोपी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • वकील की घर में घुसकर गोली मारकर हत्या, घटना से इलाके में दहशत
  • राशिफल 15 जून
  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.