Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राज्य आंदोलनकारियों की समस्याओं को मुख्यमंत्री के सामने रखेंगे
  • देहरादून

राज्य आंदोलनकारियों की समस्याओं को मुख्यमंत्री के सामने रखेंगे

RNS INDIA NEWS 05/05/2025
default featured image

देहरादून(आरएनएस)।   उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी सम्मान परिषद के उपाध्यक्ष सुभाष बड़थवाल सोमवार को मसूरी पहुंचे। यहां उन्होंने शहीद स्थल पर राज्य आंदोलन के शहीदों को श्रद्धांजलि दी। साथ ही राज्य आंदोलनकारियों की समस्या को सुनते हुए कहा कि इन सब परेशानियों को मुख्यमंत्री के सामने रखेंगे। सोमवार को सुभाष बड़थ्वाल सम्मान परिषद के उपाध्यक्ष बनने के बाद पहली बार मसूरी पहुंचे। यहां उत्तराखड राज्य आंदोलनकारी मंच मसूरी के अध्यक्ष देवी गोदियाल ने उनका स्वागत माला पहनाने के साथ ही शॉल भेंट कर किया। राज्य आंदोलनकारीयो की समस्याओं से संबंधित ज्ञापन दिया भी दिया। इसमें राज्य आंदोलन के चिन्हीकरण की प्रक्रिया शुरू करने, चिन्हित आंदोलकारियों को पेंशन पट्टा देने, पेंशन बीस हजार करने के साथ ही 10 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण के अनुसार सरकारी सेवाओं में नियुक्तियां प्रदान करने की मांग की। सुभाष बड़थ्वाल ने कहा कि चिन्हीकरण में जो छूट गये हैं उसको चिन्हित करने का प्रयास किया जाएगा। क्षैतिज आरक्षण में जो अवरोध आ रहा है उसे नया शासनादेश लगाकर हटाने का प्रयास किया जायेगा। वहीं उन्होंने कहा कि आंदोलनकारियोंकी पेंशन निश्चित रूप से हर हाल में बढाई जायेगी। इस मौके पर राज्य आंदोलनकारी मंच के जिलाध्यक्ष प्रदीप कुकरेती ने कहा कि आंदोलनकारियों व सरकार के बीच सम्मान परिषद के उपाध्यक्ष पुल का कार्य करेंगे और आंदोलनकारियों की समस्याओं का समाधान होगा। कार्यक्रम का संचालन अनिल गोदियाल ने किया। इस मौके पर भाजपा मसूरी मंडल अध्यक्ष रजत अग्रवाल, पूरन जुयाल, असलम खान, भगवान सिंह धनाई, गिरिराज उनियाल, प्रदीप भंडारी, बिजेद्र पुंडीर, शूरवीर भंडारी, धनेंद्र पुंडीर, विजय रमोला, सुरेंद्र डंगवाल, मोहन पेटवाल, अरविंद सेमवाल, श्रीपति कंडारी, राजेंद्र कंडारी, बीना गुनसोला, ममता रावत, राजेश्वरी नेगी, पुष्पा पडियार, नरेंद्र पडियार समेत अन्य मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सामाजिक संगठनों ने ट्रांसजेडरों के कृत्य को शर्मनाक बताया
Next: वर्कचार्ज कर्मियों की पेंशन, ग्रेच्युटी भुगतान की दिक्कतें हों दूर

Related Post

default featured image
  • देहरादून

रोड कटिंग शर्तों का उल्लंघन, यूपीसीएल की अनुमति निरस्त

RNS INDIA NEWS 02/02/2026 0
default featured image
  • देहरादून

अंकिता भंडारी के लिए न्याय की मांग को लेकर किया प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 02/02/2026 0
default featured image
  • देहरादून

फीचर फिल्म ‘माँ सुरकण्डा’ का पोस्टर लोकार्पित

RNS INDIA NEWS 02/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 03 फरवरी
  • तीन उद्योगों को अंतिम नोटिस जारी, आवंटन निरस्त होगा
  • रोड कटिंग शर्तों का उल्लंघन, यूपीसीएल की अनुमति निरस्त
  • अंकिता भंडारी के लिए न्याय की मांग को लेकर किया प्रदर्शन
  • फीचर फिल्म ‘माँ सुरकण्डा’ का पोस्टर लोकार्पित
  • एक साल में ही उखड़ गया संग्राली मोटर मार्ग का डामर

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.