Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राजनीति में जाने के लिए अपना व्यक्तित्व नहीं बदल सकता: कपिल देव
  • देहरादून

राजनीति में जाने के लिए अपना व्यक्तित्व नहीं बदल सकता: कपिल देव

RNS INDIA NEWS 24/01/2021
rns featured image new

देहरादून। भारतीय क्रिकेट टीम को पहला विश्व कप दिलाने वाले भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान कपिल देव ने प्रभा खेतान फाउंडेशन एवं श्रीसीमेंट के सयुंक्त रूप से आयोजित ऑनलाइन कार्यक्रम में कहा कि मैं राजनीति में शामिल नहीं होना चाहता, क्योंकि मैं राजनीति में जाने के लिए अपना व्यक्तित्व नहीं बदल सकता। ऑनलाइन कार्यक्रम में उन्होंने बताया कि मेरी माँ ने मुझे कहा था कि मुझे खेल के अलावा कभी दूसरी तरफ नहीं जाना चाहिए क्योंकि मेरे पास इसके लिए अच्छा अनुभव नहीं है। इसलिए मैंने कभी एक्टिंग की दुनियां में जाने की कोशिश नहीं की। मैंने अभिनय नहीं किया है, लेकिन एक फिल्म को और बेहतर बनाने और इसमें सच्चाई लाने दिखने के लिए सिर्फ कपिल देव की भूमिका को करीब से देखने, समझने और जानने के लिए अपने विचारों को साझा किया है। अपनी बायोपिक के बारे में बताते हुए कपिल देव ने कहा कि रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण उनकी और उनकी पत्नी रोमी के रोल को चित्रित कर रहे हैं। “यह फिल्म 1983 में भारत की विश्व कप जीत की यात्रा के बारे में है। यह भारतीय क्रिकेट टीम पर है जिसने विश्व कप जीता था। इस फिल्म के जरिये निर्माता उस यात्रा के अच्छे और बुरे दोनों अनुभवों को लोगों के सामने लाने की कोशिश कर रहे हैं। भारत के बदलते खेल परिदृश्य पर टिप्पणी करते हुए कपिल देव ने कहा, “क्रिकेट केवल विश्व कप को ध्यान में रखकर खेला जाने वाला खेल नहीं है। तीस साल पहले क्रिकेटर्स शायद ही छोटे शहरों या टियर टू या टियर थ्री शहरों से आते थे। अब 90 फीसदी क्रिकेटर सेमी-मेट्रो शहरों और कस्बों से आते हैं। युवा और नवोदित क्रिकेटरों के लिए एक रोल मॉडल के रूप में, कपिल देव ने कहा, “नहीं, मुझे लगता है कि रोल मॉडल समय-समय पर बदलते रहते हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: देश और प्रदेश को नये क्षितिज पर ले जाएगी नवीन राष्ट्रीय शिक्षा नीति: डा. धन सिंह रावत
Next: विदेशी महिला छटी मंजिल से गिरी, कूदी, या फैंका गया, पुलिस कर रही जांच

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

केवि संभागीय खेलकूद प्रतियोगिता के विजेताओं को किया सम्मानित

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

धामी सरकार की सौगात: मात्र 3 लाख में मिलेगा आधुनिक फ्लैट

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जौनसार के कल सिंह बिष्ट बने भारत सरकार में प्रधान महानिदेशक

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • धूमधाम से मनाया ज्ञानोदय उमावि डुंगरा का स्थापना दिवस
  • यूकेडी ने आगामी चुनाव की तैयारियों पर किया मंथन, मूल निवास और जल-जंगल के मुद्दों पर जोर
  • पॉक्सो एक्ट के वारंटी को चौखुटिया पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • कुमाऊं महोत्सव में डांस सेमीफाइनल संपन्न, स्टार नाइट में अनिल रावत ने बांधा समां
  • राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने मनाया हेलेन केलर का 147वां जन्मदिवस
  • ऑपरेशन ‘भल छौ’ के तहत लमगड़ा पुलिस ने बुजुर्गों का जाना हालचाल
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.