Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • संन्यासियों का इस राष्ट्र की संस्कृति से गहरा जुड़ाव है : राजनाथ
  • उत्तराखंड
  • राष्ट्रीय
  • हरिद्वार

संन्यासियों का इस राष्ट्र की संस्कृति से गहरा जुड़ाव है : राजनाथ

RNS INDIA NEWS 25/12/2023
rns featured image new

हरिद्वार(आरएनएस)।  केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि जिस तरह मिलिट्री देश की सीमाओं की रक्षा करती है, उसी तरह आध्यात्मिक शक्ति देश की अक्षुण्ण संस्कृति की रक्षा करती है। रक्षा मंत्री ने कहा कि हम राज दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं या नहीं इसकी समीक्षा करने का अधिकार भी संन्यासियों को है। जब तक संस्कृति है संतों और संन्यासियों की यह भूमिका बनी रहेगी। ये बातें उन्होंने कनखल स्थित हरिहर आश्रम में आयोजित दिव्य आध्यात्मिक महोत्सव में कहीं।
राजनाथ सिंह ने कहा कि संन्यासी अहम से वयम की यात्रा है। संन्यासी चराचर जगत के कल्याण के लिए कार्य करते हैं। वसुदेव कुटुंबकम का संदेश दुनिया में किसी धरती से गया है तो वह भारत है इसका श्रेय संन्यासी समाज को ही जाता है। रक्षा मंत्री ने कहा कि स्वामी अवधेशानंद गिरी आचार्य पीठ पर समाज के प्रति अपने दायित्वों का भली-भांति निर्वहन कर रहे हैं। पर्यावरण से लेकर शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि संन्यासियों का इस राष्ट्र की संस्कृति से गहरा जुड़ाव है। सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक व्यवस्था से भी संन्यासियों का जुड़ाव है। उन्होंने कहा कि विदेशी आक्रांताओं ने भारत की सांस्कृतिक चेतना को नष्ट करने का प्रयास किया। इसके लिए उन्होंने सबसे पहले संतों को निशाना बनाया लेकिन इन विदेशी आक्रांताओं के आगे संत झुके नहीं, जिससे आज भी सनातन अजर अमर है। आज नई पीढ़ी भी भारतीय संस्कृति को समझने लगी है। इसका श्रेय भी संतों को जाता है। रक्षा मंत्री ने सनातन पर उपहास करने वालों पर कटाक्ष करते हुए कहा कि उन्हें इसमें आत्मिक अनुभूति होती है। रक्षा मंत्री ने भाजपा नीत केंद्र सरकार की तारीफ करते कहा कि भारत की सांस्कृतिक समृद्धि के लिए सरकार लगातार प्रयासरत है। अयोध्या के राम मंदिर हो या उज्जैन के महाकाल या अन्य देवी देवताओं के मंदिर उसके बुनियादी ढांचे के विकास को लेकर सरकार लगातार प्रयास कर रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: लावारिस पशु दुर्घटना और जाम का बन रहे कारण
Next: क्रिसमस पर हुई प्रार्थना सभा

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

पुलिस पेंशन, पत्रकार भत्ता और एमएसपी गारंटी की मांग को लेकर भाकियू का प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

हरिद्वार में हो रही थी इमरान हाशमी की फिल्म की शूटिंग की तैयारी, बोर्ड देख भड़के लोगों ने किया हंगामा

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

यूकेएसएसएससी की स्नातक परीक्षा 14 जून को, हरिद्वार के 53 केंद्रों पर बैठेंगे अभ्यर्थी

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 12 जून
  • नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप
  • युवती को ब्लैकमेल कर धमकी देने के आरोपी पर केस
  • जनता के विश्वास की जीत है नरेंद्रनगर का जनादेश, 50 सीटों के साथ लौटेगी भाजपा: सुबोध उनियाल
  • हिंदुत्व की रक्षा के लिए तीन बच्चे पैदा करें: तोगड़िया
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा, निष्पक्ष संचालन के दिए निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.