Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • लावारिस पशु दुर्घटना और जाम का बन रहे कारण
  • देहरादून

लावारिस पशु दुर्घटना और जाम का बन रहे कारण

RNS INDIA NEWS 25/12/2023
rns featured image new

ऋषिकेश(आरएनएस)। शहर में नेशनल हाईवे और आंतरिक सड़कों पर लावारिस पशु हादसों का सबब बन रहे हैं। पशुओं के सड़कों पर जमे रहने से जाम की समस्या भी पैदा हो रही है। हरिद्वार रोड, रेलवे रोड, देहरादून रोड, मुखर्जी मार्ग और तिलक रोड समेत आसपास के इलाकों में सड़कों पर जगह-जगह लावारिस पशु दिखते हैं। पशुओं की वजह से कई दफा वाहन सवार चोटिल भी हो चुके हैं। स्थानीय निवासी प्रतीक शर्मा, राकेश कुमार, राजेश राजपूत और सागर बिष्ट ने बताया कि आए दिन लावारिस पशु दुर्घटना का कारण बन रहे हैं। शिकायत के बाद भी नगर निगम इस समस्या पर ध्यान नहीं दे रहा है। कई लोग सड़क पर घूमने वाले इन पशुओं के कारण चोटिल हो चुके हैं। वरिष्ठ नागरिक अरविन्द जैन का कहना है कि नगर निगम में शिकायत के बावजूद समस्या आज भी जस की तस बनी है। प्रगतिविहार निवासी भगत सिंह का कहना है कि जल्द समस्या का समाधान किया जाना चाहिए। उधर, सहायक नगर आयुक्त चंद्रकांत भट्ट का कहना है कि पशुपालन विभाग की देखरेख में सरकारी गोशाला चल रही है। लावारिस पशुओं का जिम्मा अब पशुपालन विभाग पर ही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राशिफल 25 दिसंबर
Next: संन्यासियों का इस राष्ट्र की संस्कृति से गहरा जुड़ाव है : राजनाथ

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

युवती को ब्लैकमेल कर धमकी देने के आरोपी पर केस

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जनता के विश्वास की जीत है नरेंद्रनगर का जनादेश, 50 सीटों के साथ लौटेगी भाजपा: सुबोध उनियाल

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 12 जून
  • नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप
  • युवती को ब्लैकमेल कर धमकी देने के आरोपी पर केस
  • जनता के विश्वास की जीत है नरेंद्रनगर का जनादेश, 50 सीटों के साथ लौटेगी भाजपा: सुबोध उनियाल
  • हिंदुत्व की रक्षा के लिए तीन बच्चे पैदा करें: तोगड़िया
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा, निष्पक्ष संचालन के दिए निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.