Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • हिमाचल प्रदेश
  • राजकीय महाविद्यालय राजगढ़ में मनाया जा रहा है ‘आजादी का अमृत महोत्सव’
  • सिरमौर
  • हिमाचल प्रदेश

राजकीय महाविद्यालय राजगढ़ में मनाया जा रहा है ‘आजादी का अमृत महोत्सव’

RNS INDIA NEWS 28/08/2021
rns featured image new

आरएनएस राजगढ़। देश की स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष में पूरे भारत वर्ष में ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ मनाया जा रहा है। स्वतंत्रता संग्राम के महानायकों को समर्पित यह महोत्सव राजकीय महाविद्यालय राजगढ़ में भी उत्साहपूर्वक मनाया जा रहा है जिसका आयोजन महाविद्यालय की एनएसएस व एनसीसी इकाई द्वारा किया जा रहा है।
विभिन्न चरणों में आयोजित किए जाने वाले इस महोत्सव में छात्र छात्राएं वेबिनार, पोस्टर व स्लोगन के माध्यम से भारतीय स्वतंत्रता संघर्ष तथा स्वतंत्रता सेनानियों की जीवनियों पर प्रकाश डालेंगे। आज प्रथम चरण में 15 से ज्यादा विद्यार्थियों ने स्लोगन लेखन व पोस्टर बनाने में भाग लिया।
महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो० निवेदिता पाठक ने कहा कि जो राष्ट्र अपनी आजादी के जननायकों को याद नहीं करता उस राष्ट्र की आजादी खोखली होती है। जिन वीरों ने अपने प्राणों की आहुति दे कर हमें स्वतंत्रता का उपहार दिया, हम उन का ऋण कभी नहीं चुका सकते। उनके द्वारा दिए गए बलिदान को याद करते हुए व उनके दिखाए हुए रास्ते पर चलते हुए अपने अपने स्तर पर राष्ट्र की सेवा में समर्पित हो जाना ही इन स्वतन्त्रता सेनानीयों को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। एनसीसी प्रभारी
डॉ. शशि किरण ने कहा कि स्वस्थ नागरिक ही स्वस्थ व सशक्त राष्ट्र का निर्माण करने में सक्षम होते हैं। इस संदर्भ में छात्र छात्राओं को सेहत के प्रति जागरूक करने के लिए इस महोत्सव में फ्रीडम रन का आयोजन किया जाएगा तथा विद्यार्थियों को योग के बारे में भी जागरूक किया जाएगा। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. जगदीप वर्मा ने बताया कि आजादी के इस महोत्सव के कार्यक्रम गांधी जयंती तक आयोजित होते रहेगें। वर्चुअल मोड में आयोजित आज के कार्यक्रम में महाविद्यालय के शिक्षकों व गैर शिक्षक वर्ग ने उत्साह पूर्वक शिरकत की।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: किराये के कमरे पर एसआईयू की रेड, 7.74 ग्राम चिट्टा बरामद
Next: बद्दी-पिंजौर रोड बंद, पिंजौर व चंडी टोल प्लाजा पर किसानों का चक्का जाम

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश

अमरूद तोड़ने पर बच्ची से बेरहमी, पूर्व सैनिक गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 06/04/2026 0
rns featured image new
  • हिमाचल प्रदेश

दवा नियंत्रण टीम की बड़ी कार्रवाई, अचानक मारा छापा, नकली दवा रैकेट का किया भंडाफोड़

RNS INDIA NEWS 06/07/2025 0
rns featured image new
  • हिमाचल प्रदेश

13 वर्षीय भतीजी से दरिंदगी करने वाले चाचा को कोर्ट की कड़ी सजा

RNS INDIA NEWS 06/07/2025 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 13 जून
  • बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास
  • चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार
  • सराईखेत रोड पर पलटी कार, पुलिस ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला
  • रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी
  • धनगढ़ी पुल पर यातायात शुरू, बरसात में आवागमन की समस्या से मिलेगी राहत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.