Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • हिमाचल प्रदेश
  • बद्दी-पिंजौर रोड बंद, पिंजौर व चंडी टोल प्लाजा पर किसानों का चक्का जाम
  • सिरमौर
  • हिमाचल प्रदेश

बद्दी-पिंजौर रोड बंद, पिंजौर व चंडी टोल प्लाजा पर किसानों का चक्का जाम

RNS INDIA NEWS 28/08/2021
IMG-20210828-WA0008.jpg

करनाल में किसानों पर हुए लाठीचार्ज के हरियाणा में हालात हुए गंभीर

आरएनएस सोलन(बद्दी):
शनिवार करीबन 4 बजे बद्दी पिंजौर नेशनल हाईवे पर वाहनों के पहिए अचानक रूक गए। हरियाणा पुलिस ने मड़ावाला और सिसवा टी प्वाईंट पर बेरीकेटस लगाकर पिंजौर आवाजाही को बंद कर दिया। जिसके बाद बद्दी टोल बैरियर पर वाहनों की लंबी लंबी कतारें लग गईं। पिंजौर और चंडी टोल प्लाजा पर किसानों के चक्का जाम के बाद हरियाणा पुलिस ने बद्दी से पिंजौर की आवाजाही को बंद कर दिया। जिसके बाद बद्दी पुलिस को भी हरकत में आना पड़ा और टै्रफिक को वाया बरोटीवाला कालूझिंडा कालका के लिए और सिसवां टी प्वाईंट से चंडीगढ़ के लिए टै्रफिक को बदला। 
करनाल में किसानों पर लाठीचार्ज के बाद पूरा हरियाणा भडक़ उठा। जैसे ही लाठीचार्ज की वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वॉयरल हुए किसानों ने हरियाणा में जगह जगह जाम लगा दिया। चंडी मंदिर टोल प्लाजा पर भारी संख्या में किसान इकट्ठे हो गए और किसानों ने चक्का जाम कर दिया। वहीं किसानों ने बद्दी पिंजौर शिमला मार्ग पर भी चक्का जाम करके जमकर प्रदर्शन किया। वहीं चक्का जाम के बाद हरियाणा पुलिस एकदम से हरकत में आई और पुलिस ने बद्दी पिंजौर की सीमा मढ़ावाला में बैरिकेटस लगाकर वाहनों की आवाजाही को बंद कर दिया। जबकि सिसवां टी प्वाईंट पर भी हरियाणा पुलिस ने आवाजाही रोक दी। हरियाणा पुलिस का कहना था कि पिंजौर और चंडी मंदिर टोल प्लाजा पर चक्का जाम के कारण वाहन आगे जाकर फंस गए हैं और पिंजौर में भारी जाम लगा गया है। जिसकी वजह से पुलिस को मढांवाला और सिसवां टी प्वाईंट पर ही आवाजाही को रोकना पड़ा। 
डीएसपी बद्दी नवदीप सिंह ने बताया कि पिंजौर और चंडी मंदिर टोल प्लाजा पर चक्का जाम के बाद बद्दी से पिंजौर जाने वाले टै्रफिक को वाया बरोटीवाला कालूझिंडा कालका की तरफ डाईवर्ट किया गया। जबकि चंडीगढ़ जाने वाले वाहनों को सिसवां मार्ग से भेजा गया। बद्दी पिंजौर रोड़ बंद होने के कारण ट्रैफिक को डाईवर्ट करना पड़ा। उन्होंने लोगों से भी आहवान किया है कि जब तक यह मामला सुलझता नहीं बद्दी से पिंजौर रोड़ पर आवाजाही से बचें और चंडीगढ़ के लिए सिसवां रोड़ का प्रयोग करें। 

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राजकीय महाविद्यालय राजगढ़ में मनाया जा रहा है ‘आजादी का अमृत महोत्सव’
Next: सड़क हादसे में भाई की मौत, बहन घायल

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश

अमरूद तोड़ने पर बच्ची से बेरहमी, पूर्व सैनिक गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 06/04/2026 0
rns featured image new
  • हिमाचल प्रदेश

दवा नियंत्रण टीम की बड़ी कार्रवाई, अचानक मारा छापा, नकली दवा रैकेट का किया भंडाफोड़

RNS INDIA NEWS 06/07/2025 0
rns featured image new
  • हिमाचल प्रदेश

13 वर्षीय भतीजी से दरिंदगी करने वाले चाचा को कोर्ट की कड़ी सजा

RNS INDIA NEWS 06/07/2025 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 13 जून
  • बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास
  • चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार
  • सराईखेत रोड पर पलटी कार, पुलिस ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला
  • रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी
  • धनगढ़ी पुल पर यातायात शुरू, बरसात में आवागमन की समस्या से मिलेगी राहत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.