Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राजीव गांधी हत्याकांड में गठित विशेष जांच एजेंसी को केंद्र सरकार ने किया भंग
  • राष्ट्रीय

राजीव गांधी हत्याकांड में गठित विशेष जांच एजेंसी को केंद्र सरकार ने किया भंग

RNS INDIA NEWS 19/10/2022
rns featured image new

नई दिल्ली (आरएनएस)। केंद्र सरकार ने 1991 में हुई पूर्व प्रधान मंत्री राजीव गांधी की हत्या में एक अंतरराष्ट्रीय साजिश की जांच के लिए केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) के भीतर गठित बहु-अनुशासनात्मक निगरानी एजेंसी (एमडीएमए) को भंग कर दिया है। सूत्रों ने यह जानकारी दी है। एमडीएमए को 1998 में न्यायमूर्ति एमसी जैन जांच आयोग की सिफारिशों पर स्थापित किया गया था। पिछले 24 साल से एमडीएमए सीबीआई के तहत काम कर रही थी और इसमें कई केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारी शामिल थे। इसने राजीव गांधी की हत्या की साजिश के पहलुओं की जांच की थी।
वहीं इसका नेतृत्व सीबीआई के उप महानिरीक्षक (डीआईजी) रैंक के अधिकारी कर रहे थे। जानकारी के मुताबिक एक समय में इसका नेतृत्व संयुक्त निदेशक रैंक का अधिकारी करता था और इसमें कम से कम 30-40 अधिकारी काम करते थे। जानकारी के मुताबिक एमडीएमए के अधिकारियों ने श्रीलंका, न्यूजीलैंड, मलेशिया, ब्रिटेन आदि देशों को कई अनुरोध पत्र भी भेजे और कई विदेश यात्राएं भीं की। इसमें लिट्टे के प्रमुख संगठनों के बैंक लेनदेन और उस समय के आसपास हथियारों की आवाजाही की जांच की गई, लेकिन कोई खास प्रगति नहीं हुई।
सूत्रों ने बताया कि एजेंसी को भंग करने का आदेश मई में जारी किया गया था और लंबित जांच को सीबीआई की एक अलग इकाई को सौंप दिया गया है। गौरतलब है कि राजीव गांधी की 21 मई 1991 को तमिलनाडु के श्रीपेरंबुदूर में एक चुनावी रैली के दौरान धनु नाम की लिट्टे की महिला आत्मघाती हमलावर ने हत्या कर दी थी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: यूपी : सिंथेटिक दूध बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, मालिक गिरफ्तार
Next: किसानों को मोदी सरकार ने दिया दीवाली गिफ्ट, गेहूं समेत कई फसलों का एमएसपी बढ़ाया

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अंकित शर्मा हत्याकांड: आप के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन समेत 5 आरोपी दोषी करार, 6 आरोपी बरी

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर उप स्टेशन अधीक्षक को पीटा और घसीटा, 6 आरपीएफ कर्मी निलंबित

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने दी जान, हाथ-पैरों पर मेहंदी से लिखा सुसाइड नोट

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • सफाई कर्मचारियों के आमरण अनशन को पार्षदों का समर्थन
  • नाबार्ड के 45वें स्थापना दिवस पर गौ-सदन में हुआ पौधरोपण
  • एसएसजे विश्वविद्यालय में ‘वीरांगना फेस्ट’ का आयोजन, एनसीसी कैडेट्स को मिली नई रैंक
  • हरेला पर्व के पूर्व दिवस पर बल्ढौटी वन क्षेत्र में हुआ पौधारोपण
  • ग्राम पंचायत अथरबनी के उपप्रधान बने रमेश सिंह भोज
  • मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशित, 13 अगस्त तक करें दावा और आपत्ति दर्ज
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.