Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राजधानी दून में हुई 72 परीक्षा केंद्रों पर पटवारी परीक्षा
  • देहरादून

राजधानी दून में हुई 72 परीक्षा केंद्रों पर पटवारी परीक्षा

RNS INDIA NEWS 12/02/2023
default featured image

देहरादून। राजस्व उप निरीक्षक (पटवारी-लेखपाल) भर्ती परीक्षा-2022 की लिखित परीक्षा देहरादून जिले में 72 परीक्षा केंद्रों पर हुई। पुलिस-प्रशासन ने कड़ी सुरक्षा-व्यवस्था में परीक्षा संपन्न कराई। देहरादून में लगभग 60 फीसदी अभ्यर्थी ही पेपर देने पहुंचे। प्रशासन के अनुसार, जिले में शांतिपूर्वक परीक्षा संपन्न हुई। भर्ती परीक्षा के लिए आठ जोनल और 29 सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए गए। परीक्षा केंद्रों के लिए आठ सीओ, 14 एसएचओ, 72 सब इंस्पेक्टर सहित 360 पुलिस जवानों की ड्यूटी रही। प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर पांच पुलिसकर्मी तैनात रहे। जिले में 28584 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें से 17196 ने परीक्षा दी। 11388 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। उपस्थिति का प्रतिशत 60.16 रहा। जबकि 39.84 फीसदी अभ्यर्थी गैरहाजिर रहे। जनपद में परीक्षा के दृष्टिगत परीक्षा केन्द्रों के बाहर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रखी गई थी। डीएम सोनिका और एडीएम वित्त केके मिश्रा ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए प्रशासन व्यवस्थाओं को परखा। डीएम सोनिका ने परीक्षा के बाद परिक्षार्थियों से वार्ता की और उनके अनुभव जाने। डीआईजी दलीप सिंह कुंवर ने भी परीक्षों पर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अल्मोड़ा: शांतिपूर्वक निपटी पटवारी भर्ती परीक्षा, 37.45 प्रतिशत परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित
Next: भाड़ा नहीं मिलने से राशन विक्रेताओं में रोष

Related Post

default featured image
  • देहरादून

बिगड़ती कानून व्यवस्था पर राज्य आंदोलनकारियों ने जताया रोष

RNS INDIA NEWS 14/02/2026 0
default featured image
  • देहरादून

गोल्डन कार्ड योजना में अंशदान में वृद्धि पर भड़के पेंशनर्स

RNS INDIA NEWS 14/02/2026 0
default featured image
  • देहरादून

राजपुर रोड हत्याकांड: झारखंड से बुलाए गए शूटर, हरिद्वार से किराए पर लिए वाहन, पुलिस जल्द कर सकती है बड़ा खुलासा

RNS INDIA NEWS 14/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 15 फरवरी
  • महिला ने मकान मालिक पर लगाया छेड़छाड़ व धमकी देने का आरोप
  • ठेकेदार का जेब से गिरा फोन, अज्ञात ने सात लाख निकाले
  • आयुष छात्र ने गंगा में कूदकर दे दी जान
  • सरकारी कार्यालय अन्यत्र शिफ्ट, व्यापार सिमटा
  • बिगड़ती कानून व्यवस्था पर राज्य आंदोलनकारियों ने जताया रोष

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.