Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • राजभवन में राज्यपाल गुरमीत सिंह सहित सभी अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा सामूहिक योगाभ्यास किया गया
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

राजभवन में राज्यपाल गुरमीत सिंह सहित सभी अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा सामूहिक योगाभ्यास किया गया

RNS INDIA NEWS 21/06/2023
04 (1)

देहरादून। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर राजभवन में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) सहित सभी अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा सामूहिक योगाभ्यास किया गया। इस दौरान राजभवन के अधिकारियों व कर्मचारियों के अलावा पतंजलि योगपीठ व शांतिकुंज की छात्राओं, पुलिस के जवानों आदि द्वारा राजभवन परिसर में योगाभ्यास व प्राणायाम किए गए। योगाचार्य डॉ. अंकित ने उपस्थित लोगों को योगाभ्यास करवाया।
9वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि योग से मन, मस्तिष्क और शरीर स्वस्थ रहते हैं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को योग अपने नित्य दिनचर्या में अपनाना चाहिए। योग हमारी सोच, हमारे विचार और क्रिया में सकारात्मक बदलाव लाता है। इससे एक सकारात्मक ऊर्जा व स्वस्थ जीवन जीने की शक्ति मिलती है।
उन्होंने कहा की योग ने पूरे विश्व को जोड़ दिया है। भारत में युगों-युगों से “वसुधैव कुटुम्बकम” के मंत्र का पालन किया जाता रहा है, जिसे आज दुनिया भर में स्वीकार कर लिया गया है, हम सब एक-दूसरे के आरोग्य की कामना कर रहे हैं। योग के माध्यम से भारत ने पूरे विश्व को एकता का संदेश दिया है।
राज्यपाल ने कहा कि कोरोना महामारी ने हमें सबक सिखाया है कि अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखने एवं रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने के लिए योग एवं प्राणायाम को प्राथमिकता देनी चाहिए। उन्होंने कहा कि 08 वर्ष पूर्व योग को संयुक्त राष्ट्र द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाए जाने के पश्चात् अभी तक योग विश्व के लगभग हर कोने में अपनाया जाने लगा है। राज्यपाल ने कहा कि उत्तराखण्ड की योग भूमि ने पूरी दुनिया को योग का संदेश दिया है।
इस दौरान सचिव राज्यपाल रविनाथ रामन, अपर सचिव श्रीमती स्वाति एस.भदौरिया, वित्त नियंत्रक डॉ. तृप्ति श्रीवास्तव के अलावा कई लोग उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राशिफल 21 जून
Next: टिहरी जिले में लोगों ने किया सामूहिक योग

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

जसपाल राणा के नाम पर हो त्रिशूल शूटिंग रेंज और खेल पुरस्कार: भारत चौहान

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जेवर लेकर प्रेमी संग फरार हुई पत्नी, कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

शूटर जसपाल को अंतिम विदाई देने उमड़े लोग

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.