Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राजभवन में एक सप्ताह से चल रहे सुजोक थेरेपी प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ समापन
  • देहरादून

राजभवन में एक सप्ताह से चल रहे सुजोक थेरेपी प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ समापन

RNS INDIA NEWS 13/05/2023
default featured image

देहरादून। शनिवार को राजभवन में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने एक सप्ताह तक चले सुजोक थेरेपी के प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन किया। प्रथम महिला गुरमीत कौर की विशेष पहल पर इंटरनेशनल सुजोक की अध्यक्ष डॉ. सुभाष चौधरी द्वारा दिए गए इस प्रशिक्षण में राजभवन फैमली वेलफेयर की महिलाओं को सुजोक थेरेपी के बारे में जानकारी दी गई। उन्होंने उपस्थित महिलाओं को स्वास्थ्य संबंधी छोटी-छोटी समस्याओं के निदान के बारे में बताया।
इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि ने इस अवसर पर कहा कि महिलाओं को अपनी हिचकिचाहट और संकोच को छोड़कर अपने हुनर को निखारने का प्रयास करना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमारी मातृशक्ति में हुनर की कमी नही है सभी में कुछ न कुछ हुनर है जिसे पहचाकर स्वरोगार से जोडने की जरूरत है। उन्होने कहा कि छोटे-छोटे व्यवसाय के माध्यम से आत्मनिर्भर और सशक्त बनकर उद्यमिता की ओर कदम बढ़ाना होगा। उन्होंने कहा कि इस तरह के प्रशिक्षण कार्यक्रम जहां स्वास्थ्य संबन्धित चुनौतियों का समाधान खोजते हैं वंही उनके संकोच को भी दूर करते हैं।
प्रथम महिला गुरमीत कौर ने कहा कि उनका प्रयास है कि महिलाओं को अपनी समस्याएं रखने और अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच प्रदान किया जाय। इसके लिए समय-समय पर राजभवन में गतिविधियों का आयोजन किए जाने का प्रयास है। उन्होंने कहा कि फैमली वेलफेयर कार्यक्रम के अंतर्गत महिलाओं को विभिन्न प्रकार के स्वरोजगार के प्रशिक्षण दिये जाने का भी प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जरूरतमंद एवं स्वरोजगार की इच्छुक महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त एवं आत्मनिर्भर करने का प्रयास भी किया जाएगा।
इस अवसर पर आईजी कार्मिक विम्मी सचदेवा, अपर सचिव स्वाति एस. भदौरिया, वित्त नियंत्रक डॉ. तृप्ति श्रीवास्तव, डॉ इन्दिरा अग्रवाल सहित राजभवन फैमली वेलफेयर की महिलाएं उपस्थित रही।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: थराली में वन भूमि से अतिक्रमण हटाया
Next: नेपाल भी करने लगा चीन जैसी हरकत, बॉर्डर पर श्रमिकों पर की पत्थरबाजी- जेसीबी तोड़ी

Related Post

default featured image
  • देहरादून

केंद्रीय बजट से उत्तराखंड में पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा: प्रेमचंद

RNS INDIA NEWS 12/02/2026 0
default featured image
  • देहरादून

मंत्री गणेश जोशी ने की REAP-ग्रामोत्थान की ग्राम्य विकास समीक्षा

RNS INDIA NEWS 12/02/2026 0
default featured image
  • देहरादून

अर्जुन हत्याकांड में पुलिस के हाथ लगी सफलता

RNS INDIA NEWS 12/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 13 फरवरी
  • केंद्रीय बजट से उत्तराखंड में पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा: प्रेमचंद
  • मंत्री गणेश जोशी ने की REAP-ग्रामोत्थान की ग्राम्य विकास समीक्षा
  • अर्जुन हत्याकांड में पुलिस के हाथ लगी सफलता
  • ‘गोरखा हिमालयन फेस्टिवल’ में जुटेंगे देशभर के कलाकार
  • रकम निकालकर घर लौट रही बुजुर्ग महिला से ठगी

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.