Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • राजस्व विभाग में बड़ी संख्या में पद खाली
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

राजस्व विभाग में बड़ी संख्या में पद खाली

RNS INDIA NEWS 24/01/2021
rns featured image new

न तो नई भर्ती हो रही है। न ही खाली पड़े पदों पर प्रमोशन।

देहरादून। राजस्व विभाग में न तय पदों के अनुरूप पटवारी हैं। न ही तहसीलदार, नायब तहसीलदार, कानूनगो, सहायक भूलेख अधिकारी। बड़ी संख्या में पद खाली पड़े हैं। न तो नई भर्ती हो रही है। न ही खाली पड़े पदों पर प्रमोशन। शासन, सरकार स्तर से प्रमोशन को लेकर मंजूरी मिल चुकी हैं, लेकिन इसके बाद भी प्रमोशन की फाइलें डंप हैं। कोई फाइल कमिश्नर ऑफिस में धूल फांक रही है तो राजस्व परिषद में प्रमोशन का इंतजार कर रही है। नायब तहसीलदार के 97 पद खाली पड़े हैं। तो कानूनगो के 40 पदों पर प्रमोशन होने हैं। सहायक भूलेख अधिकारी के 13 पदों पर प्रमोशन किए जाने हैं।
इन पदों पर प्रमोशन को लेकर राजस्व विभाग से जुड़े तमाम कर्मचारी संगठन लंबे समय से सरकार पर दबाव बनाए हैं। कई बार आंदोलन की नौबत तक आ चुकी है। हर बार आश्वासन देकर आंदोलन को शांत कराया गया। इसके बावजूद हर बार प्रमोशन की फाइल डंप कर दी गई। अब एक बार फिर कर्मचारी संगठनों ने नये सिरे से आंदोलन को लेकर दबाव तेज कर दिया है। सरकार को चेतावनी दी गई है कि यदि इस बार प्रमोशन में देरी हुई, तो आर पार की लड़ाई लड़ी जाएगी। पटवारियों के पद भी खाली: मैदानी क्षेत्रों में पटवारियों के कुल 428 पद हैं। इनमें से अभी 275 कार्यरत हैं। 153 पद खाली पड़े हैं। पर्वतीय क्षेत्रों में पटवारी के कुल 1260 पद हैं। इनमें 807 कार्यरत हैं। 453 पद खाली हैं।

प्रमोशन न होने से काम पर असर:

राजस्व विभाग में प्रमोशन न होने का सीधा असर काम पर पड़ रहा है। एक-एक नायब तहसीलदार पर दोहरी जिम्मेदारी है। यही स्थिति कानूनगो और सहायक भूलेख अधिकारियों की है। प्रमाण पत्रों पर रिपोर्ट लगानी हो, या राजस्व वादों का निस्तारण करना हो, हर मामले में आम लोगों को इंतजार करना पड़ रहा है।
तहसीलदार के पद भी खाली: राजस्व विभाग में जब नायब तहसीलदार के ही 97 पद खाली हैं। तो इसका सीधा असर तहसीलदार के पदों पर पड़ रहा है। तहसीलदार के कुल स्वीकृत पद 114 हैं। इनमें 38 पद भरे हैं। 76 पद खाली हैं। तहसीलदार के पद पर प्रमोशन नायब तहसीलदार के पदों से होते हैं। ऐसे में तहसीलदार के पदों पर प्रमोशन भी फंस गए हैं।

ये है प्रमोशन न होने के कारण:

कमिश्नर कार्यालय से कोटिकरण की सूची जारी नहीं की गई है। इसके कारण प्रमोशन प्रभावित हो रहे हैं। नायब तहसीलदार के पदों के लिए अध्याचन आयोग को नहीं भेजा गया है। ये फाइल राजस्व परिषद में डंप पड़ी है।
राजस्व विभाग के खाली पदों पर प्रमोशन के आदेश दे दिए गए हैं। जल्द से जल्द प्रमोशन की प्रक्रिया शुरू होगी। जो औपचारिकताएं पूरी की जानी है, उनके लिए डीएम से लेकर कमिश्नर को अधिकार दिए गए हैं।-सुशील कुमार शर्मा, सचिव राजस्व

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सृष्टि गोस्वामी बनेगी आज एक दिन की सीएम
Next: सीएम ने किया राज्य के पांचवें धाम सैन्य धाम का शिलान्यास

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

भू-माफियाओं के खिलाफ सुराज सेवा दल का कूच, बैरेकेडिंग पर चढ़े

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

‘मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना’ को मिलेगा नया रूप, वर्चुअल ट्रेनिंग होगी अनिवार्य

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-18 at 18.04.14
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

धामी कैबिनेट की बैठक में उपनल कर्मचारियों के वेतन समेत कई अहम प्रस्तावों पर लगी मुहर

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • पीएम स्वनिधि योजना के विशेष अभियान के तहत खत्याड़ी में शिविर आयोजित
  • भू-माफियाओं के खिलाफ सुराज सेवा दल का कूच, बैरेकेडिंग पर चढ़े
  • राज्यपाल ने विकास योजनाओं की समीक्षा की, योजनाबद्ध कार्यप्रणाली अपनाने के निर्देश
  • ‘मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना’ को मिलेगा नया रूप, वर्चुअल ट्रेनिंग होगी अनिवार्य
  • प्रधान प्रबंधक के तबादले पर भड़के दुग्ध संघ कर्मचारी, सामूहिक इस्तीफे की चेतावनी
  • धामी कैबिनेट की बैठक में उपनल कर्मचारियों के वेतन समेत कई अहम प्रस्तावों पर लगी मुहर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.