Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राजस्व कर्मचारी समेत पांच पर जालसाजी का आरोप
  • देहरादून

राजस्व कर्मचारी समेत पांच पर जालसाजी का आरोप

RNS INDIA NEWS 05/06/2023
rns featured image new

ऋषिकेश। एक महिला की जमीन को फर्जी दस्तावेज तैयार कर चार लोगों ने खुद के नाम कर लिया। पता लगने पर उन्होंने महिला और उसके पति से मारपीट करते हुए उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़िता ने राजस्व कर्मचारी और कुछ अन्य लोगों पर फर्जीवाड़े में शामिल होने का आरोप लगाया है। शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाली पुलिस के मुताबिक राजीवनगर निवासी प्रियंका पत्नी जितेंद्र कुमार ने तहरीर दी। बताया कि हर्रावाला में उनकी जमीन है। आरोप है कि चमेली पत्नी श्यामलाल, चमेली पत्नी बलवंत दोनों निवासी राजीवनगर, डोईवाला, राजेंद्र सिंह रावत निवासी मोहकमपुर, देहरादून, ज्ञान सिंह पुत्र मिश्री लाल निवासी हर्रावाला, डोईवाला और राजस्व कर्मचारी और कुछ अन्य लोगों ने उनकी जमीन के फर्जी दस्तावेज तैयार किए। इसके बाद जमीन को खुद के नाम कर लिया। विरोध करने पर पति के साथ गाली-गलौच करते हुए मारपीट भी की। प्रभारी निरीक्षक राजेश शाह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 420, 323, 504, 506, 467, 468 और 471 के तहत मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। राजस्व कर्मचारी की पहचान भी की जा रही है। आरोपियों को गिरफ्तार कर जल्द न्यायालय में पेश किया जाएगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: जमीनी विवाद में पथराव, सात घायल
Next: प्राथमिक शिक्षक संगठन ने विधायक को सौंपा ज्ञापन

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

वकील की घर में घुसकर गोली मारकर हत्या, घटना से इलाके में दहशत

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भगवान भोलेनाथ एवं महाबली हनुमान जी की प्रतिमाओं का किया अनावरण

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-14 at 20.56.27_11zon
  • देहरादून

बैरागीवाला हत्याकांड: आगजनी, पथराव के बाद गांव में भारी तनाव, चार आरोपी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • वकील की घर में घुसकर गोली मारकर हत्या, घटना से इलाके में दहशत
  • राशिफल 15 जून
  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.