Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राजस्थान में 11 केबिनेट एवं चार राज्यमंत्रियों ने ली शपथ, राज्यपाल मिश्र ने दिलाई शपथ
  • राजस्थान
  • राष्ट्रीय

राजस्थान में 11 केबिनेट एवं चार राज्यमंत्रियों ने ली शपथ, राज्यपाल मिश्र ने दिलाई शपथ

RNS INDIA NEWS 21/11/2021
rns featured image new

जयपुर (आरएनएस)। राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र आज राजभवन में 11 कैबिनेट एवं चार राज्य मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी। राजभवन में खचाखच भरे हाल में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में राज्यपाल ने शपथ लेने के लिए जैसे ही पहले मंत्री हेमाराम चौधरी का नाम पुकारा तो कार्यकर्ताओं के जयकारों एवं नारेबाजी से हाल गुंज उठा। यह नारेबाजी क्रम शपथग्रहण कार्यक्रम पूरा होने तक चलता रहा।
मिश्र ने हेमाराम चौधरी, महेंद्र सिंह मालवीय, रामलाल जाट, महेश जोशी, विश्वेन्द्र सिंह, रमेश मीणा, गोविंद राम मेघवाल और शकुंतला रावत को केबिनेट मंत्री के रूप में शपथ दिलाई। मिश्र ने निवर्तमान मंत्रिमंडल में शामिल ममता भूपेश, भजनलाल जाटव और टीकाराम जूली को कैबिनेट मंत्री की शपथ दिलाई वहीं बृजेंद्र सिंह ओला, मुरारीलाल मीणा, राजेन्द्र गुढा और जाहिदा खान को राज्य मंत्री के रूप में शपथ दिलाई।
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने तीन मंत्रियों के संगठन में जाने के कारण इस्तीफा ले लिया जिसमें स्वास्थ्य मंत्री रघु शर्मा, राजस्वमंत्री हरीश चौधरी एवं शिक्षा राज्यमंत्री गोविंद सिंह डोटासरा शामिल है। शपथ ग्रहण समारोह में प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी महासचिव अजय माकन, पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा भी उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राहुल के खिलाफ बगावत करने वाले पूनावाला बने भाजपा के प्रवक्ता
Next: ट्रैक्टर व डंपर की भिडंत में दो की मौत, कई लोग हुए घायल

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अखबार में खाना परोसने पर होगी कार्रवाई, खाद्य कारोबारियों को चेतावनी

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

सीजेआई ने पांच नए जजों को दिलाई शपथ, सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीशों की संख्या हुई 37

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

पश्चिम बंगाल सरकार की बड़ी घोषणाएं; महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 3 हजार रुपये, पांच रुपये में मछली-चावल

RNS INDIA NEWS 27/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 11 जून
  • हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग
  • मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना
  • ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध
  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
  • रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.