Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • राजस्‍थान के युवक का शव पुलिसकर्मी के घर के बाहर मिला
  • नैनीताल

राजस्‍थान के युवक का शव पुलिसकर्मी के घर के बाहर मिला

RNS INDIA NEWS 04/03/2022
default featured image

नैनीताल। नैनीताल के मल्लीताल थाना क्षेत्र में विजिलैंस विभाग में कार्यरत एक व्यक्ति के घर के बाहर एक युवक की लाश बरामद हुई है। युवक के शव के साथ एक देसी तमंचा व कारतूस का एक खोखा भी बरामद हुआ है। मारा गया युवक राजस्थान निवासी बताया जा रहा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवा दिया है। माना जा रहा है कि हत्या रात के वक्त की गई होगी।
मामला मल्लीताल क्षेत्र में गोपाला सदन के बाहर का है। यहां आज प्रातः एक युवक की लाश देख लोगों ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस भी तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गई। एसएसपी पंकज भट्ट भी टीम के साथ मौके पर पहुंचे।

मृत युवक के पास से एक देसी तमंचा कारतूस के खोके भी पड़े मिले हैं। पुलिस ने समाचार एजेंसी आरएनएस को बताया कि मृतक की लाश विजिलेंस विभाग देहरादून में कार्यरत अनिल पांडे के घर के बाहर से बरामद हुई है। अनिल के परिवार में उनकी पत्नी हैं, वे पब्लिक स्कूल में शिक्षिका हैं, इसके अलावा अनिल के बच्चे भी यहां रहते हैं। कोतवाल प्रीतम सिंह ने बताया की मृतक की शिनाख्त 25 वर्षीय सौरभ पांडे पुत्र रामलखन पांडे निवासी हनुमानगढ़ मार्केट, थाना सिंघानिया, जिला हनुमानगढ़, राजस्थान के रूप में हुई है।

मल्लीताल कोतवाली के कोतवाल प्रीतम सिंह के अनुसार पुलिस को शुरुआती जांच में अहम जानकारी मिल गई है। जिसका खुलासा कुछ देर में किया जाएगा। गृह स्वामी अनिल पांडे की नैनीताल में पत्नी व बच्चे रहते हैं। मृतक के समीप से देशी तमंचा 315 बोर व उसके पास खोखा भी मिला है। पुलिस के अनुसार यह हत्या है या आत्म हत्या इसका निष्कर्ष जांच पड़ताल के बाद ही निकाला जा सकेगा। फिलहाल यह साफ है कि घटना रात्रि की होना प्रतीत होती है, क्योंकि इस घटना की जानकारी स्थानीय लोगों को सुबह होते ही पता चली। लेकिन रात में गोली चलने की आवाज आसपास के लोगों ने नहीं सुनी है। मृतक राजस्थान का निवासी बताया जा रहा है। ऐसी सम्भावना जताई जा रही है कि यह फेसबुक में एकतरफा प्यार से जुड़ा मामला हो सकता है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: छात्रा की गोली मारकर हत्या करने वाला छात्र गिरफ्तार
Next: पिथौरागढ़ में चारों विधानसभा की मतगणना को लगेंगी 56 टेबल

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

राज्यपाल, सांसद और न्यायाधीशों ने योग से दिया निरोगी जीवन का संदेश

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

भवन निर्माण और सर्विस सेंटर में पानी के उपयोग पर लगी रोक हटी

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

कैंची धाम के पास बस खराब होने से हाईवे पर तीन किलोमीटर लंबा जाम

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
  • कसार देवी में ‘जात्रा: द कसार फेस्टिवल 2026’ का शुभारंभ, लोक संस्कृति की रंगारंग प्रस्तुतियों ने बांधा समां
  • नीट पेपर लीक मामले पर कांग्रेस का हमला, युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ का लगाया आरोप
  • उत्तराखंडी व्यंजनों की कुकिंग प्रतियोगिता में महिलाओं ने दिखाया हुनर
  • प्रधानमंत्री के खिलाफ टिप्पणी पर भाजपा का प्रदर्शन, विधायक मदन बिष्ट का पुतला फूंका
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.