Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • जोशीमठ में सरकारी मशीनरी सुस्त ढंग से कार्य कर रही : राजा बहुगुणा
  • चमोली

जोशीमठ में सरकारी मशीनरी सुस्त ढंग से कार्य कर रही : राजा बहुगुणा

RNS INDIA NEWS 22/01/2023
rns featured image new

चमोली। भाकपा (माले) की राज्य कमेटी की टीम ने राज्य सचिव राजा बहुगुणा के नेतृत्व में जोशीमठ के आपदा ग्रस्त क्षेत्रों का दौरा किया और जोशीमठ की जनता के साथ एकजुटता जाहिर की। पत्रकार वार्ता में भाकपा (माले) राज्य सचिव राजा बहुगुणा ने जोशीमठ आपदा से निपटने के के लिए सरकार द्वारा किए जार अभी तक के कार्यों को नाकाफी बताया। उन्होंने कहा कि सरकारी मशीनरी सुस्त ढंग से कार्य कर रही है। लोग ठंड में होटलों में अपना जीवन काटने को मजबूर हैं। सरकार वास्तविक आंकड़ों को तक छिपाने में लगी है। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री से लेकर उनके मंत्री कह रहे हैं की पीएमओ जोशीमठ की आपदा में नजर रखे हुए है, पीएमओ ने इन 22 दिनों में किया क्या प्रदेश सरकार यह भी बताए। उन्होंने कहा कि जोशीमठ त्रासदी के लिए एनटीपीसी एवं बाईपास प्रत्यक्ष जिम्मेदार है लेकिन सरकार इन दोनों को बचाने में लगी है। भाकपा माले के गढ़वाल सचिव इन्द्रेश मैखुरी ने कहा कि सरकार जल्द लोगों के मकानों एवं भूमि के बदले दिया जाने वाले मुआवजा राशि को लिखित में दे। यह भी बताये कि लोगों का कहां, कैसा व कब तक विस्थापन हो रहा है। उन्होंने कहा कि यह कहा जाना गलत है कि जोशीमठ बचाओ संघर्ष समिति का आन्दोलन कम्यूनिस्ट पार्टी का आन्दोलन है। कहा कि उनकी पार्टी मात्र जोशीमठ के प्रभावित लोगों एवं संघर्ष समिति को समर्थन दे रही है। अन्य पार्टियों को भी इस जन आन्दोलन को समर्थन देना चाहिए। कहा कि एक वर्ष ही जोशीमठ नगर में दरारें आनी शुरू हो गई थी व उस समय के प्रभावितों ने प्रशासन के समाने कई बार ज्ञापन दिया, लेकिन प्रशासन की मशीनरी सोई रही। अब उन्हीं संवेदनहीन अधिकारियों को लोगों को सुरक्षित करने व इस त्रासदी से निपटने की जिम्मेदारी दी है जो बहुत ही निन्दनीय है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में भाकपा (माले) के वरिष्ठ नेता गिरिजा पाठक, जोशीमठ बचाओ संघर्ष समिति के संयोजक और भाकपा माले राज्य कमेटी सदस्य अतुल सती और डा. कैलाश पाण्डेय भी मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: आदिबदरी के कई गांवों की बिजली व्यवस्था भगवान भरोसे
Next: गोल्डन कार्ड की खामियों समेत अन्य समस्याओं का समाधान नहीं होने पर जताया आक्रोश

Related Post

rns featured image new
  • चमोली

टेंपो ट्रैवलर पलटा, महिला की मौत, 17 घायल

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • चमोली

मुआवजा मिल चुके भवनों के कटेंगे बिजली-पानी कनेक्शन

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • चमोली

‘नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन’ सीमांत क्षेत्रों में नए विश्वास, पर्यटन और रोजगार का बनेगा माध्यम- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

RNS INDIA NEWS 01/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को पुलिस रही अलर्ट, केंद्रों पर कड़ी निगरानी
  • खनन के विरोध में नदी में उतरे ग्रामीण, खुदाई मशीन रुकवाई
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.