Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • गोल्डन कार्ड की खामियों समेत अन्य समस्याओं का समाधान नहीं होने पर जताया आक्रोश
  • देहरादून

गोल्डन कार्ड की खामियों समेत अन्य समस्याओं का समाधान नहीं होने पर जताया आक्रोश

RNS INDIA NEWS 22/01/2023
rns featured image new

ऋषिकेश। सेवानिवृत्त राजकीय पेंशनर्स संगठन उत्तराखंड ने गोल्डन कार्ड की खामियों समेत अन्य समस्याओं का समाधान नहीं होने पर आक्रोश जताया है। सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि पेंशनरों के सामने आ रही दिक्कतों को दूर नहीं करने पर फरवरी से आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। रविवार को संगठन की कार्यसमिति की बैठक की अध्यक्षता प्रदेशाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह कृषाली और संचालन महासचिव रमेंद्र सिंह पुंडीर ने किया। बैठक में पेंशनरों के गोल्डन कार्ड बनवाने, अंशदान कटौती के एरियर को जमा करने के लिए कोषागार में शिविर लगाने, अस्पतालों में ओपीडी निशुल्क उपलब्ध कराने, पेंशनर्स गोल्डन कार्ड योजना में शामिल नहीं होने वाले पेंशनरों के आयुष्मान कार्ड बनाने, पेंशनरों की अंशदान कटौती के लिए दो से तीन गुना अधिक काटी गई धनराशि को ब्याज सहित वापस करने, आयुर्वेदिक इलाज की सुविधा के लिए चिकित्सा प्रतिपूर्ति बिलों का भुगतान करने आदि प्रस्ताव पारित किए गए। गोल्डन कार्ड की खामियों को दूर करने के लिए समन्वय समिति के पारित प्रस्तावों पर शासन व राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण की ओर से कार्रवाई नहीं किए जाने पर पेंशनरों ने नाराजगी जतायी। कहा कि सरकार और प्राधिकरण ढुलमुल रवैये अपना रहे हैं। चेताया कि गोल्डन कार्ड की खामियों को जनवरी में दूर नहीं किया गया तो फरवरी के अंतिम सप्ताह से वह धरना प्रदर्शन, चक्का जाम जैसे आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। मौके पर प्रदेश संरक्षक आरएस परिहार, प्रचार सचिव आरएस विरोरिया, प्रदेश संगठन मंत्री मोहन सिंह रावत, संस्थापक सदस्य केडी शर्मा, प्रदेश संगठन मंत्री हृदय राम सेमवाल, एसएस चौहान, एसएस असवाल, जीडी खंडूड़ी, डीएस कृषाली, एसएस नेगी, सीएस पुंडीर, केपी जोशी, एसएस राणा, पीके ध्यानी, रघुवीर भंडारी, श्याम यादव, राजेन्द्र बिष्ट, एनपी सेमवाल आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: जोशीमठ में सरकारी मशीनरी सुस्त ढंग से कार्य कर रही : राजा बहुगुणा
Next: शिक्षक-कर्मचारियों ने किया पुरानी पेंशन बहाली की मांग को प्रदर्शन

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भगवान भोलेनाथ एवं महाबली हनुमान जी की प्रतिमाओं का किया अनावरण

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-14 at 20.56.27_11zon
  • देहरादून

बैरागीवाला हत्याकांड: आगजनी, पथराव के बाद गांव में भारी तनाव, चार आरोपी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को पुलिस रही अलर्ट, केंद्रों पर कड़ी निगरानी
  • खनन के विरोध में नदी में उतरे ग्रामीण, खुदाई मशीन रुकवाई
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.