Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • रेलवे ने अब तक चार हजार 4 सौ कोविड देखभाल डिब्बों में 70 हजार आइसोलेशन बिस्तर उपलब्ध कराए
  • राष्ट्रीय

रेलवे ने अब तक चार हजार 4 सौ कोविड देखभाल डिब्बों में 70 हजार आइसोलेशन बिस्तर उपलब्ध कराए

RNS INDIA NEWS 06/05/2021
rns featured image new

नई दिल्ली, 6 मई (आरएनएस)। कोविड महामारी से जारी भारत के संघर्ष में रेल मंत्रालय यथासंभव और तत्परता से सहयोग कर रहा है और कदम उठा रहा है। इसमें राज्यों की मांग पर कोविड देखभाल डिब्बों को एक स्थान से दूसरे स्थान पर उपलब्ध करने से लेकर मानव संसाधन और सामानों के एक स्थान से दूसरे स्थान पर सुगम आवाजही शामिल है। भारतीय रेलवे ने अब तक 4400 रेल डिब्बों को आइसोलेशन कोच में तब्दील किया है जिसमें लगभग 70,000 बिस्तर तैयार किए गए हैं। यह आइसोलेशन कोच राज्यों की मांग पर भारतीय रेलवे के नेटवर्क पर एक स्थान से दूसरे स्थान पर आसानी से ले जाए जा सकते हैं। संबंधित जिला प्राधिकरण और रेलवे के बीच त्वरित समझौता ज्ञापनों पर काम किया जा रहा है जिसमें साझा दायित्व और कार्य योजना शामिल है।
ताजा अपडेट के अनुसार नागालैंड और गुजरात ने भी भारतीय रेलवे से आइसोलेशन डिब्बों की मांग की और रेलवे ने इस पर तत्काल कदम उठाते हुए गुजरात के साबरमती और चंडलोडिया तथा नागालैंड के दीमापुर में रेल डिब्बे तैनात कर दिए। रेलवे कोविड-19 दिशा निर्देशों के पालन के साथ-साथ सेवा पर तैनात राज्यों के चिकित्सा कर्मियों को बेहतर कार्य अनुभव और सहूलियतें उपलब्ध कराने के लिए भी प्रतिबद्ध है। कुछ स्थानों पर रेलवे अधिकारी नए प्रकार के लॉजिस्टिकल सॉल्यूशंस उपलब्ध करा रहे हैं जिसमें मरीजों को बिना किसी बाधा के कोविड-19 डिब्बों तक पहुंचाने के लिए रैंप और आइसोलेशन कोच के आसपास के प्लेटफार्म क्षेत्र को अलग से आरक्षित करना शामिल है ताकि चिकित्सा कर्मियों की आवाजाही सुगम रहे और चिकित्सा संबंधी सामानों को भी आसानी से लाया ले जाया जा सके। आइसोलेशन डिब्बों के आसपास शिविर भी लगाए गए हैं। यहां यह उल्लेखनीय है कि रेल कर्मियों ने रैंप्स उपलब्ध कराने के लिए युद्ध स्तर पर काम किया।
अब तक विभिन्न राज्यों की मांग पर कुल 232 आइसोलेशन कोच उपलब्ध कराए गए हैं जिनकी कुल क्षमता 4000 बिस्तरों से अधिक है। हाल ही में गुजरात राज्य सरकार की मांग पर रेलवे ने अहमदाबाद नगर निगम के साथ समझौता ज्ञापन के अंतर्गत साबरमती में 10 और चंडलोडिया में 6 कोविड देखभाल डिब्बों को उपलब्ध कराया। नागालैंड राज्य सरकार की मांग पर रेलवे ने दीमापुर में 10 आइसोलेशन कोच तैनात किए हैं। इसके अलावा जबलपुर में उपलब्ध कराए गए आइसोलेशन कोच ने सेवाएं देनी शुरू कर दी हैं। पालघर जिला प्रशासन के साथ नियम एवं शर्तों के समझौतों के अनुरूप पालघर में भी 21 कोविड देखभाल कोच की सेवाएं शुरू हो गई हैं। मरीजों के लिए आपात स्थिति में उपयोग हेतु ऑक्सीजन सिलेंडर के दो सेट भी उपलब्ध कराए गए हैं।
दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र में तैनात किए गए कोविड-19 डिब्बों की ताजा स्थिति इस प्रकार है:
महाराष्ट्र के नंदुरबार में बीते कुछ दिनों के दौरान 14 नए मरीजों को भर्ती किया गया जबकि अब तक 13 मरीजों को छुट्टी दी गई। वर्तमान समय में इस कोविड देखभाल सुविधा का 26 मरीज लाभ प्राप्त कर रहे हैं। अब तक कुल 104 मरीजों को भर्ती किया गया जिनमें से राज्य स्वास्थ्य अधिकारियों द्वारा 78 मरीजों को छुट्टी दी गई। रेलवे ने अजनी, इनलैंड कंटेनर डीपो में भी 11 कोच तैनात किए हैं जिनमें से 1 कोच चिकित्सा कर्मियों और चिकित्सा आपूर्ति के लिए आरक्षित है। इस सुविधा को नागपुर नगर निगम को सौंप दिया गया है। यहाँ अब तक 6 मरीज भर्ती हुए और 4 को छुट्टी दी गई।
मध्य प्रदेश सरकार की मांग के क्रम में पश्चिमी रेलवे की रतलाम डिवीजन ने इंदौर के करीब तीही में 22 कोविड देखभाल डिब्बे उपलब्ध कराएं हैं जिनकी कुल क्षमता 320 बिस्तरों की है। यहां अब तक 19 मरीजों को भर्ती किया गया और एक मरीज को छुट्टी दी गई। भोपाल में 20 देखभाल कोच उपलब्ध कराए गए जहां 302 मरीजों को आइसोलेशन में रखा जा सकता है। ताज़ा आंकड़ों के अनुसार यहाँ अब तक 28 संक्रमितों को दाखिल किया गया और 12 मरीजों को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। यहां 273 बिस्तर अभी भी उपलब्ध हैं।
दिल्ली में भारतीय रेलवे ने राज्य सरकार की कुल 75 कोविड देखभाल डिब्बों की मांग पूरी की जिनकी कुल क्षमता 1200 बिस्तरों की है। इनमें से 50 रेल डिब्बे शकूरबस्ती में जबकि 25 डिब्बे आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर तैनात किए गए हैं। दिल्ली कोविड देखभाल रेल कोचों में अब तक कुल 5 मरीज भर्ती हुए जिनमें से 4 को छुट्टी दी जा चुकी है। दिल्ली में इन देखभाल डिब्बों में 1199 बिस्तर इस समय उपलब्ध हैं।
उपर्युक्त राज्यों में अब तक उपलब्ध कराए गए कोविड देखभाल रेल डिब्बों में ताज़ा आंकड़ों के अनुसार कुल 162 लोगों को भर्ती किया गया जिनमें से 96 लोगों को छुट्टी दी गई। वर्तमान समय में 66 मरीज इस सुविधा का लाभ प्राप्त कर रहे हैं। जबकि इन स्थानों पर 3600 बिस्तर उपयोग के लिए उपलब्ध हैं।
उत्तर प्रदेश राज्य सरकार से अब तक कोविड देखभाल डिब्बों की मांग नहीं आई थी, इसके बावजूद रेलवे ने फैजाबाद, भदोही, वाराणसी, बरेली और नजीबाबाद में प्रत्येक स्थान पर 10-10 डिब्बे पहले से ही उपलब्ध करा दिये हैं। इन 50 कोविड देखभाल डिब्बों की कुल क्षमता 800 बिस्तरों की है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: एनकाउंटर में सुरक्षाबलों ने मार गिराये 3 आतंकी, एक ने किया आत्मसमर्पण
Next: उत्तराखंड कोरोना अपडेट: रिकॉर्डतोड़ 8517 नए मामले, 151 की मौत

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 23 जून
  • 25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
  • उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर
  • बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब
  • अंतरजातीय विवाह के बाद युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
  • डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.