Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • एनकाउंटर में सुरक्षाबलों ने मार गिराये 3 आतंकी, एक ने किया आत्मसमर्पण
  • जम्मू कश्मीर
  • राष्ट्रीय

एनकाउंटर में सुरक्षाबलों ने मार गिराये 3 आतंकी, एक ने किया आत्मसमर्पण

RNS INDIA NEWS 06/05/2021
rns featured image new

श्रीनगर, 6 मई (आरएनएस)। जम्मू-कश्मीर के शोपियां सेक्टर में आतंकियों और सुरक्षा बलों के बीच गुरुवार की सुबह हुई मुठभेड़ में तीन आतंकियों को मार गिराया गया है। वहीं एक नए भर्ती हुए आतंकवादी ने सरेंडर कर दिया। कश्मीर जोन पुलिस के मुताबिक, भर्ती होने वाले आतंकी की पहचान तौसीफ अहमद के रूप में की गई है, वो अल बदर आतंकी संगठन में शामिल होने वाला नया आतंकी था।
तड़के बताया गया था कि मुठभेड़ शोपियां के कनिगाम में शुरू हो गई है और कुछ आतंकी सुरक्षा बलों के घेरे में आ गए हैं। इससे पहले जम्मू-कश्मीर पुलिस ने जानकारी दी थी कि शोपियां में जहां मुठभेड़ हो रही है वहां अल-बदर के चार नए भर्ती किए हुए स्थानीय आतंकी घेरे में आ गए हैं। पुलिस का कहना है कि हम कोशिश कर रहे हैं कि वो हथियार डाल कर समर्पण कर दें।
बता दें कि पिछले महीने ही सुरक्षाबलों ने आतंकी संगठन अल बदर के एक आतंकी को गिरफ्तार किया था जिसके कब्जे से हथियार और गोला-बारूद बरामद हुआ था। आतंकी की पहचान गुलज़ार अहमद भट निवासी बथपोरा अरवानी अनंतनाग के रूप में हुई थी।
मार्च के महीने में भी जम्मू-कश्मीर के बारामुला जिले के सोपोर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली थी। आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने आतंकवादी संगठन अल-बदर का डिवीजनल कमांडर गनई ख्वाजा को ढेर कर दिया था। मारे गए आतंकी से हथियार और ढेर सारी गोलियां बरामद की गई थीं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: ड्रोसेरा सिरप पीने से 8 की मौत
Next: रेलवे ने अब तक चार हजार 4 सौ कोविड देखभाल डिब्बों में 70 हजार आइसोलेशन बिस्तर उपलब्ध कराए

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

सीजेआई ने पांच नए जजों को दिलाई शपथ, सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीशों की संख्या हुई 37

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

पश्चिम बंगाल सरकार की बड़ी घोषणाएं; महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 3 हजार रुपये, पांच रुपये में मछली-चावल

RNS INDIA NEWS 27/05/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

सनकी पति ने पत्नी और 3 मासूम बच्चों को उतारा मौत के घाट, खुद को भी किया लहूलुहान; हैरान कर देगी वजह

RNS INDIA NEWS 19/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 05 जून
  • ‘खेत बचाओ अभियान’ के तहत छह गांवों में पहुंचे वैज्ञानिक, किसानों को दी आधुनिक खेती की जानकारी
  • आयुक्त ने अस्पताल का औचक निरीक्षण कर मरीजों का हाल जाना
  • हरिद्वार में अब संस्कृत में भी दिखेंगे सरकारी बोर्ड
  • बागेश्वर डीएम ने कमिश्नर को योजनाओं की प्रगति से कराया अवगत
  • किशोरी का अपहरण कर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.