Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • अब ट्रेन में यात्रियों को मिलेगा मनपसंद खाना, रेलवे ने ई-कैटरिंग सेवा को फिर से किया बहाल
  • राष्ट्रीय

अब ट्रेन में यात्रियों को मिलेगा मनपसंद खाना, रेलवे ने ई-कैटरिंग सेवा को फिर से किया बहाल

RNS INDIA NEWS 17/01/2021
rns featured image new

नई दिल्ली। भारतीय रेलवे ने ट्रेनों में ई-कैटरिंग सेवा को फिर से बहाल कर दिया है। हालांकि यह सुविधा अभी कुछ चुनिंदा स्टेशनों पर ही शुरू की जाएगी। जिन स्टेशनों पर ई-कैटरिंग सेवा दी जाएगी, वहां केंद्र और संबंधित राज्य सरकारों के स्वास्थ्य संबंधी सभी नियमों का पालन किया जाएगा। गौरतलब है कि कोरोना महामारी को देखते हुए स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी गाइडलाइन्स को देखते हुए ट्रेनों में खाना बनाना, एसी बोगियों में कंबल, तकिया और चद्दर की सर्विस बंद कर दी गई थी, लेकिन अब भारतीय रेलवे ने ट्रेनों में ई-कैटरिंग सेवाओं को फिर से शुरू करने की अनुमति दे दी है।
इस सुविधा के माध्यम से यात्री ऑनलाइन ही पसंदीदा रेस्टोरेंट से अपना खाना ऑर्डर कर सकते हैं। ऑर्डर करने के समय यात्रियों को यह बता दिया जाएगा कि उनका खाना किस स्टेशन पर और कितनी देर में पहुंचेगा और यात्री को कहीं जाने की जरूरत नहीं होगी।
रेल मंत्रालय से चुनिंदा रेलवे स्टेशनों पर ई-केटरिंग सेवा शुरू करने की अनुमति मांगी थी, जिसे रेल मंत्रालय ने स्वीकार कर लिया है। जनवरी 2021 के अंतिम सप्ताह से संचालित करने के लिए तैयार है। भारतीय रेलवे ने ट्वीट कर बात की जानकारी दी। रेलवे ने ट्वीट में कहा कि रेलवे ने चयनित रेलवे स्टेशनों पर ई-केटरिंग सेवाओं को फिर से शुरू करने की अनुमति दी है।
इसके लिए कंपनी ने सख्त दिशा-निर्देश दिए हैं, जिसमें परिचालन के दौरान कई बार रेस्तरां के कर्मचारियों और डिलीवरी कर्मियों की थर्मल स्कैनिंग, नियमित अंतराल पर रसोई की सफाई, रेस्तरां के कर्मचारियों और डिलीवरी कर्मियों द्वारा सुरक्षात्मक फेस मास्क या फेस शील्ड का उपयोग शामिल है। साथ ही यह भी कहा गया है कि भोजन तभी तैयार करें जब शरीर का तापमान 99 डिग्री स्न से कम हो।
दूसरी तरफ डिलीवरी स्टाफ के लिए दिशा-निर्देश भी अच्छी तरह से निर्धारित किए गए हैं और उनका पालन किया जाना है। इनमें हाथ धोने के बाद ही ऑर्डर लेना, डिलीवरी कर्मियों द्वारा आरोग्य सेतु ऐप का अनिवार्य इस्तेमाल, जीरो ह्यूमन कॉन्टैक्ट सुनिश्चित करने के लिए कॉन्टैक्टलेस डिलीवरी, प्रोटेक्टिव फेस मास्क या कवर का लगातार इस्तेमाल और डिलीवरी के बाद डिलीवरी बैग का सैनिटाइजेशन शामिल है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कोरोना के झटके से लडख़ड़ाया भारतीय ऑटो सेक्टर, पिछले 10 सालों में हुआ सबसे ज्यादा नुकसान
Next: एम्स के डायरेक्टर रणदीप गुलेरिया और वीके पॉल ने लगवाई कोरोना वैक्सीन

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 23 जून
  • 25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
  • उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर
  • बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब
  • अंतरजातीय विवाह के बाद युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
  • डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.