Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • रेलवे खिला रहा है 20 रुपये में भरपेट खाना, 100 से अधिक स्टेशनों पर 150 स्टॉल
  • राष्ट्रीय

रेलवे खिला रहा है 20 रुपये में भरपेट खाना, 100 से अधिक स्टेशनों पर 150 स्टॉल

RNS INDIA NEWS 26/04/2024
rns featured image new

नई दिल्‍ली(आरएनएस)।  भारतीय रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए किफायती खाना मुहैया करवाने की पहल की है। यात्रियों को महज 20 रुपये में खाना दिया जा रहा है। रेलवे के अनुसार अभी मौजूदा समय 100 से अधिक रेलवे स्टेशनों पर 150 स्टॉल लगाए गए हैं। ये स्‍टॉल जनरल क्‍लास के सामने लगाए जा रहे हैं। जिससे इस क्लास में सफर करने वाले यात्रियों को सस्ता भोजन और नाश्ता  उपलब्‍ध कराया जा सके. यात्रियों के पास दो तरह के विकल्प मौजूद रहेंगे। भारतीय रेलवे ने इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (भारतीय रेल सीटीसी) के साथ मिलकर यह सुविधा शुरू की है।

100 से अधिक स्टेशनों पर 150 काउंटर
पिछले वर्ष लगभग 51 स्टेशनों पर इस सेवा का सफलतापूर्वक परीक्षण किया गया था। उस सफलता के आधार पर, रेलवे ने कार्यक्रम का काफी विस्तार किया है। अब 100 से अधिक स्टेशनों पर काउंटर चालू हो गए हैं और कुल मिलाकर लगभग 150 काउंटर हैं। निकट भविष्य में और अधिक स्टेशनों को शामिल करते हुए इस पहल को और आगे बढ़ाने की योजना है।

20 रुपये में  7 पूड़ी, 150 ग्राम सब्जी
रेलवे की ओर से खानपान के मूल्य निर्धारित किए गए हैं, जिसमें यात्रियों को  20 रुपये में पूड़ी, सब्जी और आचार का पैकेट मिलेगा। इसमें 7 पूड़ी, 150 ग्राम सब्जी और अचार शामिल होगा।

50 रुपये में छोले-भटूरे या मसाला डोसा
दूसरे तरह की खाने की कीमत 50 रुपये है। इसमें राजमा, राजमा-चावल, खिचड़ी/ पोंगल, कुल्छे-छोले, छोले-भटूरे, पावभाजी या मसाला डोसा कुछ भी ले सकते हैं। इसके अलावा यात्रियों के लिए 200 मिलीलीटर पैकेज्ड के सीलबंद पानी के ग्लास उपलब्ध रहेंगे, जिनकी कीमत 3 रुपये रखी गई है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बागेश्वर से लेकर धरमघर रेंज के जंगल धधके
Next: कूटरचित दस्तावेज तैयार कर योजना का लिया लाभ

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अगले 48 घंटे में उत्तर प्रदेश पहुंचेगा मानसून, उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी
  • पॉलिथीन और गंदगी मिलने पर 20 व्यापारियों का चालान
  • ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से धक्का मुक्की, जेई को भी नहीं बख्शा
  • जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस
  • बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार
  • मंत्री बहुगुणा ने समस्याएं सुन अफसरों को दिए समाधान के निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.