Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • बागेश्वर
  • बागेश्वर से लेकर धरमघर रेंज के जंगल धधके
  • बागेश्वर

बागेश्वर से लेकर धरमघर रेंज के जंगल धधके

RNS INDIA NEWS 26/04/2024
rns featured image new

बागेश्वर(आरएनएस)।  जिले के जंगलों की आग थमने का नाम नहीं ले रही है। बागेश्वर से लेकर धरमघर क्षेत्र के जंगल जल रहे हैं। वातावरण धुंए से भर गया है। वन विभाग तथा फायर सर्विस की टीम आग बुझाने में जुटी है। जंगलों को आग लगाने वालों पर कोई कार्रवाई नहीं हो सकी है। शुक्रवार को पौड़ी बैंड के निकट जंगल में आग लग गई। आवासीय घरों की तरफ आग फैलने का भय बनने लगा। जिससे पौड़ीधार, रैखोली आदि गांवों में अफरातफरी मच गई। सूचना पर फायर सर्विस की टीम ने मोर्चा संभाल लिया है। सात रतबे, दाड़िमठोक के जंगल में भी धुएं के गुबार उठ रहे हैं। ग्रामीणों ने कहा कि जंगल जलाने वालों पर कोई कार्रवाई नहीं हो सकी है। जबकि बीते दिन प्रमुख वन संरक्षक ने जंगलों का निरीक्षण किया था। उन्होंने जंगलों को आग लगाने वालों पर कार्रवाई के निर्देश दिए थे। जिलाधिकारी ने भी ठोस कार्रवाई करने को कहा है। लेकिन वन विभाग तथा वाचर आग लगाने वालों को चिह्नित तक नहीं कर सके हैं। इधर, आरओ श्याम सिंह करायत ने कहा कि टीम आग को नियंत्रित कर रही है। उधर, धरमघर क्षेत्र के पचार, जाखनी, महोली, पपोली, विजयपुर के जंगलों में आग लगी है। वन्य जीव गांवों का रुख करने लगे हैं। धुंआ वातावरण में फैल गया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अंतिम शनिवार को विद्यालयों में बस्ता रहित दिवस का संचालन
Next: रेलवे खिला रहा है 20 रुपये में भरपेट खाना, 100 से अधिक स्टेशनों पर 150 स्टॉल

Related Post

rns featured image new
  • बागेश्वर

नई सड़क का उखड़ने लगा डामर, विधायक ने मांगी निष्पक्ष जांच

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

बागनाथ संग्रहालय जल्द खुलेगा आमजन के लिए, डीएम ने सांस्कृतिक विरासत के प्रामाणिक दस्तावेजीकरण पर दिया जोर

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी
  • पॉलिथीन और गंदगी मिलने पर 20 व्यापारियों का चालान
  • ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से धक्का मुक्की, जेई को भी नहीं बख्शा
  • जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस
  • बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार
  • मंत्री बहुगुणा ने समस्याएं सुन अफसरों को दिए समाधान के निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.