Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • राहुल गांधी ने केदारनाथ मंदिर पहुंचकर की पूजा अर्चना
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग

राहुल गांधी ने केदारनाथ मंदिर पहुंचकर की पूजा अर्चना

RNS INDIA NEWS 05/11/2023
rns featured image new

रुद्रप्रयाग(आरएनएस)।   कांग्रेस नेता और वायनाड से सांसद राहुल गांधी आज से उत्तराखंड दौरे पर हैं। वहीं राहुल गांधी का तीन दिवसीय केदारनाथ धाम दौरा निजी है। इस दौरान राहुल गांधी ने केदारनाथ मंदिर पहुंचकर दर्शन और पूजन किया। वहीं धाम में राहुल गांधी की एक झलक देखने के लिए श्रद्धालु काफी उत्साहित दिखाई दिए। राहुल गांधी के दौरे को लेकर केदारनाथ धाम में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
राहुल गांधी आज दिल्ली से जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे। जिसके बाद राहुल गांधी हेलीकॉप्टर के जरिए केदारनाथ पहुंचे। राहुल गांधी ने मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद  श्रद्धालुओं और पंडा-पुरोहितों से मुलाकात की। बताया जा रहा है कि राहुल गांधी केदारनाथ से मंगलवार दोपहर को दिल्ली लौटेंगे। वहीं राहुल गांधी के केदारनाथ  दौरे को पूरी तरह से निजी रखा गया है। इस दौरान राहुल गांधी के पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं से मुलाकात का कोई कार्यक्रम तय नहीं है।
केदारपुरी में राहुल गांधी किस धर्मशाला में रुकेंगे, इसका खुलासा नहीं किया गया है। पार्टी सूत्रों के अनुसार, कुछ धर्मशालाओं को पहले से रिजर्व किया गया है। इससे पहले राहुल गांधी इसी तरह से अचानक अमृतसर स्वर्ण मंदिर में पहुंचे थे, जहां उन्होंने तीन दिन रहकर सेवा कार्य में भी हाथ बंटाया था। वहीं राहुल गांधी की केदारनाथ धाम यात्रा निजी व आध्यात्मिक यात्रा मानी जा रही है। इस बाबत एआईसीसी या राहुल गांधी के ऑफिस से कोई कार्यक्रम भी जारी नहीं किया है।इससे पहले राहुल गांधी पैदल पहुंचे थे बाबा के धाम: कांग्रेस नेता राहुल गांधी इससे पहले साल 2015 में केदारनाथ धाम पहुंचे थे। इस दौरान राहुल गांधी पैदल मार्ग से धाम पहुंचे थे। उन्होंने तब तत्कालीन हरीश रावत सरकार में पैदल यात्रा कर केदारनाथ की सुरक्षित यात्रा का संदेश दिया था।”

शेयर करें..

Post navigation

Previous: दिल्ली की जहरीली हवा से बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य पर पड़ रहा असर, एक्सपर्ट्स का दावा
Next: रास्ते में रोककर 60 हजार लूटे, आरोपी फरार

Related Post

weather image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड में तीन दिन मौसम का अलर्ट, कई जिलों में बारिश और तेज हवाओं की संभावना

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-12 at 21.33.22
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज जसपाल राणा का निधन, खेल जगत में शोक

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद
  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.