Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • राहुल गांधी की अल्मोड़ा रैली को लेकर कांग्रेस ने तेज की तैयारियां, बनाई रणनीति
  • अल्मोड़ा

राहुल गांधी की अल्मोड़ा रैली को लेकर कांग्रेस ने तेज की तैयारियां, बनाई रणनीति

RNS INDIA NEWS 28/05/2026
WhatsApp Image 2026-05-28 at 20.10.56

अल्मोड़ा। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के आगामी 4 जून को प्रस्तावित अल्मोड़ा दौरे को लेकर कांग्रेस ने तैयारियां तेज कर दी हैं। गुरुवार को नगर के एक होटल सभागार में आयोजित रणनीतिक बैठक में जनसभा को सफल बनाने और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर चर्चा की गई। बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, उत्तराखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा समेत कई वरिष्ठ नेता, विधायक, पूर्व विधायक, पूर्व सांसद और विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारी मौजूद रहे। नेताओं ने कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपीं। बैठक में कहा गया कि राहुल गांधी के आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं और युवाओं में उत्साह का माहौल है। जिलेभर में जनसंपर्क अभियान चलाकर बड़ी संख्या में लोगों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि कांग्रेस निर्णायक लड़ाई लड़ रही है और राहुल गांधी उत्तराखंड कांग्रेस को मजबूती देने आ रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश की जनता परिवर्तन चाहती है और कांग्रेस इसी भावना को आगे बढ़ाने का काम करेगी। उन्होंने कहा कि पार्टी सभी विधानसभा सीटों पर मजबूती से चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि 2027 विधानसभा चुनाव का माहौल बनना शुरू हो गया है और अल्मोड़ा की रैली बड़ा संदेश देगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस मंच से बेरोजगारी, पलायन, महंगाई और जनता से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाएगी। उन्होंने बताया कि रैली की तैयारियों को लेकर लगातार बैठकों का दौर जारी है। महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, सेवादल और अन्य प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेदारियां दी जा रही हैं। बैठक में कांग्रेस नेताओं ने भाजपा सरकार पर भ्रष्टाचार, महंगाई, पलायन और महिला अपराध जैसे मुद्दों को लेकर निशाना साधा। नेताओं ने आरोप लगाया कि किसानों को उनकी फसलों का उचित मूल्य नहीं मिल पा रहा है, जिससे आम जनता परेशान है। बैठक में प्रदीप टम्टा, रणजीत सिंह रावत, गोविंद सिंह कुंजवाल, मदन सिंह बिष्ट, मनोज तिवारी, भूपेंद्र सिंह भोज, तारा जोशी, वैभव पांडे, अनूप भारती, शोभा जोशी, विक्रम सिंह फर्तियाल, विशाल कनवाल, विशाल भोजक, राधा बिष्ट, गीता मेहरा, किरण आर्य, दीपा साह, पीतांबर पांडे, परितोष जोशी, मधु बिष्ट, चंचल दुर्गापाल, जय जोशी, महेश चंद्र, केवल सती, आनंद सिंह बिष्ट, आनंद अग्रवाल, दीप डांगी, सुशील साह, शरद साह, नरेंद्र बगड़वाल, मनोज जोशी और प्रकाश बिष्ट समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पनुवानौला में पार्किंग नहीं होने से रोज लग रहा जाम, स्थायी समाधान की उठाई मांग
Next: गंगा स्नान के दौरान महिला समेत दो लोग डूबकर लापता

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सफाई कर्मचारियों के आमरण अनशन को पार्षदों का समर्थन

RNS INDIA NEWS 15/07/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

नाबार्ड के 45वें स्थापना दिवस पर गौ-सदन में हुआ पौधरोपण

RNS INDIA NEWS 15/07/2026 0
WhatsApp Image 2026-07-15 at 15.21.21_11zon
  • अल्मोड़ा

एसएसजे विश्वविद्यालय में ‘वीरांगना फेस्ट’ का आयोजन, एनसीसी कैडेट्स को मिली नई रैंक

RNS INDIA NEWS 15/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 16 जुलाई
  • सफाई कर्मचारियों के आमरण अनशन को पार्षदों का समर्थन
  • नाबार्ड के 45वें स्थापना दिवस पर गौ-सदन में हुआ पौधरोपण
  • एसएसजे विश्वविद्यालय में ‘वीरांगना फेस्ट’ का आयोजन, एनसीसी कैडेट्स को मिली नई रैंक
  • हरेला पर्व के पूर्व दिवस पर बल्ढौटी वन क्षेत्र में हुआ पौधारोपण
  • काशीपुर से लापता युवती 10 दिन बाद अजमेर से सकुशल बरामद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.